Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय अपराधी चार्ल्स शोभराज रिहा होगा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः सीरियल किलर और बहुत बड़ा ठग के तौर पर चर्चित अंतर्राष्ट्रीय अपराधी चार्ल्स शोभराज अब नेपाल की जेल से बाहर निकलेगा। वहां पर वह पिछले 19 सालों के बंद है। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई की अर्जी को मंजूरी दे दी है। इस अदालती आदेश की वजह से ही उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

दरअसल नेपाल के काठमांडू में दो पर्यटकों के खून के इल्जाम में उसे उम्र कैद की सजा सुनायी गयी थी। मूल रुप से फ्रांस के रहने वाले इस व्यक्ति ने कई देशों में ठगी के सिलसिले में हत्या की है, ऐसा आरोप है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के लिए प्रसिद्ध शहरों में वह अपराध किया करता था।

आरोप है कि उसने सत्तर और अस्सी के दशक में थाईलैंड सहित कई देशों में खास तौर पर महिला पर्यटकों को नशे का अतिरिक्त सेवन कराकर मार डाला था। मारने के बाद वह उनका सारा सामान ले भागता था। कहा यह भी जाता है कि उसके शिकार महिलाएं बिकिनी पहली हुई अवस्था में पायी गयी थी।

इसी वजह से उसे बिकिनी किलर का भी नाम दिया गया था। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक अपने शिकार को मार डालने तथा उसके सारा माल हड़प लेने के बाद वह बड़ी चालाकी से भूमिगत हो जाता था। जिस कारण आसानी से किसी भी देश की पुलिस को उसकी भनक नहीं मिल पाती थी।

भारत के तिहाड़ जेल से उसके भाग निकलने की चर्चा अधिक हुई थी। दरअसल एक देश में अपराध करने के  बाद वह दूसरे देश में चला जाता था। आरोप है कि देखने में काफी सुंदर होने तथा कई भाषाओँ का ज्ञान होने की वजह से अकेली घूमने निकली महिलाएं उसके चंगुल में फंस जाती थी। दिल्ली के तिहाड़ जेल से वह वर्ष 1986 में भाग निकला था

लेकिन गोवा के एक रेस्त्रां से पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया था। 1997 में भारत के जेल से रिहा होने के बाद वह फ्रांस चला गया था। वहां से नेपाल जाने के बाद उसे वर्ष 1975 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि काठमांडू में उसने दो पर्यटकों को मादक देकर उनदोनों की हत्या कर दी थी। इसी अपराध में उसे आजीवन कैद की सजा सुनायी गयी थी। अब नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने 19 साल के बाद उसकी रिहाई के आवेदन को स्वीकार कर लिया है।