Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1...

राहुल ने माना आप की वजह से गुजरात में हारी कांग्रेस

  • भारत जोड़ो यात्रा को जबर्दस्त समर्थन मिला है

  • जो मुकाबला से डरते हैं वे पार्टी छोड़ गये

  • तवांग झड़प पर भी बोले राहुल गांधी

राष्ट्रीय खबर

जयपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात की हार पर भी अपनी राय दी है। उन्होंने छोटे और क्षेत्रीय सियासी दलों को निशाना बनाकर कहा है कि गुजरात चुनाव में अगर अरविंद केजरीवाल की पार्टी न होती तो कांग्रेस बड़े आराम से भाजपा को हरा देती। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

182 सीटों में से भाजपा ने 156 सीटें जीती हैं। विधानसभा चुनाव में ये किसी पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जबकि कांग्रेस ने इस बार अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी की पार्टी को सिर्फ 17 सीटें मिलीं। 2017 में कांग्रेस ने भाजपा और पीएम मोदी को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटें जीती थीं।

इस बार आम आदमी पार्टी को पांच सीटें मिल सकी हैं। कांग्रेस को इस बार के परिणाम निराश करने वाले हैं। पार्टी गुजरात में बेशक कई सालों से सत्ता में नहीं थी, लेकिन वो सियासत में मजबूती से भाजपा के सामने टिकी थी। 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर भी टिप्पणी की और कहा कि ऐसा करने के लिए उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं, अगर किसी में भाजपा से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है, तो उनका पार्टी छोड़ने के लिए स्वागत है। हम उन्हें नहीं चाहते। हम उन्हें चाहते हैं जो कांग्रेस पार्टी में विश्वास करते हैं और फासीवाद में विश्वास नहीं करते हैं। कांग्रेस के समाप्त होने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कभी समाप्त नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान और हिंदी भाषी क्षेत्र में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।