Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार अध्यक्ष विजय वर्मन ने दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखी विश्वविद्यालय में आया राम गया राम का खेल जारी है क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का...

अपने देर रात के वीडियो के बाद दोबारा सोशल मीडिया पर मोदी

अपनी वीडियो पर सुझावों के लिए धन्यबाद कहा मोदी ने

पहले वीडियो में अपनी बात रखी थी

दूसरी वीडियो में सुझावों की बात कही

अब सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वीडियो संदेश पर मिली जन-प्रतिक्रियाओं और सकारात्मक सुझावों के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया। इस वीडियो में उन्होंने परीक्षा पत्र लीक के मामलों में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार द्वारा एक कठोर कानून लाने के निर्णय की घोषणा की थी। अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि अगले सप्ताह संसद के जारी सत्र में एक नया विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें पेपर लीक के खिलाफ कड़े दंडात्मक प्रावधान शामिल होंगे। इस विधेयक के मसौदे को शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने गुरुवार (23 जुलाई) और शुक्रवार (24 जुलाई) की दरमियानी रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में की थी।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से जारी नए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, धन्यवाद दोस्तों। मुझे आधी रात को आपसे बात करने का अवसर मिला। आपने मेरे वीडियो पर जैसी प्रतिक्रिया दी है और जो सकारात्मक सुझाव दिए हैं, उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। आपका प्यार इसी तरह बहता रहेगा और हमारे संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। धन्यवाद, आप सभी दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

युवाओं और छात्रों तक प्रधानमंत्री की यह सीधी पहुंच ऐसे समय में हुई है, जब चार दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने परीक्षाओं में हुई धांधली और अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद चलो मार्च आयोजित किया था। इस दौरान जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और सुरक्षा कारणों से 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया, फिर भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।