Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज...

राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर लगाये गये आर्थिक आरोपों को बल मिला

  • दोनों ने आपस में बात करते हुए यात्रा की

  • 16 को राहुल गांधी भी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे

  • सौ दिन पूरे होने पर होगा संगीत समारोह

राष्ट्रीय खबर

जयपुरः भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी आज राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस आर्थिक विशेषज्ञ के इस यात्रा में शामिल होने भर से राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाये जा रहे सवालों को और बल मिल गया है। श्री राजन के इस यात्रा में शामिल होने की कोई पूर्व जानकारी भी नहीं दी गयी थी। भारत जोड़ो यात्रा के साथ साथ चल रहे मीडिया के लोगों ने उन्हें आज अचानक ही राहुल गांधी के साथ पैदल चलते देखा। दोनों इस पैदल यात्रा के दौरान आपस में बात चीत करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर, कंप्यूटर बाबा, स्वरा भाष्कर, मुक्के बाज विजेंद्र सिंह जैसे लोग भी शामिल हो चुके हैं जबकि एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव प्रारंभ से ही इस यात्रा के साथ चल रहे हैं।

इस बीच कांग्रेस की तरफ से यात्रा के एक सौ दिन पूरे होने पर एक संगीत समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। यह संगीत समारोह आगामी 16 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान भी भाग लेंगे। इसकी घोषणा पार्टी के महासचिव और इस यात्रा के संवाद प्रभारी जयराम रमेश ने की है। सवाई माधोपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में श्री रमेश ने इसकी जानकरी दी। उन्होंने कहा कि यह समारोह जयपुर में होगा। यात्रा के अगले दिन यानी 17 को विश्राम का दिन होगा। उसके बाद 19 को एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा क्योंकि उसके बाद यह यात्रा राजस्थान से निकलकर हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। एक सौ दिन पूरे होने के मौके पर राहुल गांधी भी एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। श्री रमेश के मुताबिक 16 दिसंबर को इस यात्रा में हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी चालीस कांग्रेस विधायक भी शामिल होंगे।

भाजपा ने कहा राजन को कांग्रेसी पिट्ठू थे

रघुराम राजन के आज इस यात्रा में शामिल होने के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बनाये गये रघुराम राजन का इसमें शामिल होना ही उनके कांग्रेस के प्रति भक्ति को दर्शाता है। श्री मालवीय ने कहा कि राजन को भी इस बात का भ्रम था कि वह भी डॉ मनमोहन सिंह की तरह आरबीआई से होते हुए सत्ता के शीर्ष पर जाएंगे। इसलिए भारतीय अर्थव्यवस्था पर राजन की किसी भी टिप्पणी का असली मकसद भाजपा की सरकार को बदनाम करना भर है।