Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत में विद्रोहियों की सक्रियता की पुष्टि हुई हत्या के मामले में चार पुलिस अफसर सहित आठ गिरफ्तार राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले नये पीएम आर्मेनिया की शीर्ष अदालत का चुनाव खारिज करने से इंकार जापान में भालू के हमले में एक और संदिग्ध मौत माली के सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया ग्रीस के थेसालोनिकी में भीषण दावानल का कहर Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पहली बार दुनिया को सतर्क किया

मास्कोः रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के युद्ध के संबंध में पहली बार अत्यंत गंभीर बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि घटनाक्रम उस ओर बढ़ रहे हैं, जहां परमाणु युद्ध अवश्यंभावी हो जाता है। इस चेतावनी के साथ ही उन्होंने अपनी तरफ से यह बात भी जोड़ी है कि यह खतरा उन देशों की तरफ से है, जो कथित तौर पर यूक्रेन के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहा है।

पुतिन ने कहा है कि आस पास के देशों में अमेरिका ने अपने ऐसे उन्नत हथियारों का जखीरा एकत्रित कर रखा है। यह स्थिति तब है जब रूस अपनी भौगोलिक सीमा की रक्षा के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। इसलिए अगर देश की अस्मिता पर कोई चुनौती आयी तो रूस अपना बचाव करने के लिए हर संभव कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

रूसी राष्ट्रपति का यह बयान मॉस्को के करीब ही रूसी हवाई पट्टी पर यूक्रेन के हमले के बाद आया है। इससे साफ है कि इन ड्रोन हमलों को रूस ने काफी गंभीरता से लिया है। रूसी टेलीविजन पर बोलते हुए पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों की नजर में रूस का कोई वजूद ही नहीं है। वे हर मौके पर हमें दूसरे श्रेणी का मानते आये हैं। इन्हीं देशों ने यूक्रेन के रास्ते से रूसी संप्रभुता को चुनौती देने की गलती कर दी है। हमारी तरफ से इस चुनौती का मुकाबला करना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, जिसे हम निभा रहे हैं। पुतिन ने कहा कि शांति से समाधान निकालने के सारे प्रयास विफल होने के बाद ही कड़े कदम उठाने पड़ते हैं।

इस बीच यह जानकारी सामने आयी है कि रूसी हवाई पट्टी एंजेल्स में आज भी हवाई हमले के साइरन सुनाई पड़े हैं। दूसरी तरफ अमेरिका ने पहली बार अपनी तरफ से यह सफाई दी है कि उसने यूक्रेन को लंबी दूरी के मिसाइल खुद बनाने से रोका नहीं है। यह सफाई तब आयी है जब रूस ने पहले ही आरोप लगाया है कि कई बार रूस के खिलाफ हुए हमलों में दूसरे देश की सेना का भी हाथ रहा है। अब पहली बार यह देखा जा रहा है कि रूसी सेना अपनी रक्षापंक्ति पर भी ध्यान दे रही है वरना पहले रूसी सेना को यह उम्मीद भी नहीं थी कि उसकी सीमा के अंदर घुसकर यूक्रेन हमला भी कर सकता है।