Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

रूसी मिसाइलों की बारिश से पूरे यूक्रेन की परेशानी बढ़ी

  • एक पांच मंजिला इमारत में आग लगी

  • अधिकांश शहरों की बिजली गुल हो गयी

  • खेरसोन से दूरी पर अब रूसी तोपखाना

कियेबः खेरसोन से अपनी सेना वापस लेने के बाद रूस ने अचानक अपनी मिसाइल हमला बढ़ा दिया है। इस बीच युद्ध कौशल के जानकार यह मान रहे हैं कि कुछ अन्य इलाकों से भी रूसी सेना पीछे हटने की तैयारी कर रही है। इसके बीच ही रूसी हमले से राजधानी कियेब सहित देश के कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी है।
राजधानी में कई इलाकों में इसी वजह से आग भी लगी थी, जिन्हें बूझाने के लिए दमकल को आना पड़ा। कियेब की बात करें तो यहां के आधे इलाके में अभी बिजली नहीं है। इसी बीच खेरसोन की सीमा पर गश्ती करते हुए यूक्रेन की सेना ने यह देखा है कि दूसरे छोर पर बने रूसी बंकर भी अब खाली नजर आ रहे हैं।
इस आधार पर यह समझा जा रहा है कि रूसी सेना कुछ और इलाकों से पीछे हटने की तैयारी कर रही है। लेकिन इन आकलनों के बीच यूक्रेन के अनेक इलाकों में इतने मिसाइल गिरे मानों उनकी बारिश हो रही हो। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह एलान कर दिया है कि अपना इलाका वापस लेने के लिए यूक्रेन की सेना का अभियान जारी रहेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक देश के करीब एक दर्जन शहरों में हवाई हमले का चेतावनी साइरन भी बजाया गया। राजधानी की एक पांच मंजिली इमारत में इसी मिसाइल की वजह से आग लग गयी। दो अन्य घरों को भी मिसाइल गिरने की वजह से नुकसान पहुंचा है। वहां पहुंचे लोगों ने कहा कि वहां से धुआं निकलता हुआ देखा गया है। इसमें सिर्फ एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा लवीब औऱ झाइटोमीर में भी विस्फोट सुने गये हैं।
यह दोनों शहर कियेब से क्रमशः दक्षिण और खारकिब के पूर्व में हैं। इन इलाकों में भी मिसाइल हमले की वजह से बिजली गुल हो गयी है। इस बीच रूस द्वारा काम पर लगाये गये प्रशासकों ने कहा है कि वे अपने लोगों को नोवा खाखोवा से वापस लौटा रहे हैं। इसका अर्थ यह है कि इस शहर को भी रूसी सेना छोड़कर जाने वाली है। यूक्रेन की सेना के मुताबिक खेरसोन के दूसरी छोर पर रूसी सेना करीब बीस किलोमीटर पीछे हटकर अपना तोपखाना स्थापित कर चुकी है ताकि हमला होने पर वहां से तोप के गोले दागे जा सके। साथ ही इस दूरी से वे खेरसोन पर भी गोला दागने की क्षमता रखते हैं।
इस बीच पोलैंड ने शिकायत की है कि रूस में बनी मिसाइल गिरने से उसके दो नागरिक मारे गये हैं। जहां यह मिसाइलें गिरी वह स्थान यूक्रेन की सीमा से करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर है। नाटो के सदस्य देश पर मिसाइल गिरने की घटना के बाद नाटो की आपात बैठक बुलायी गयी है। दूसरी तरफ पोलैंड ने कहा कि यह मिसाइल कहां से दागी गयी थी, उसकी जांच की जा रही है।