Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

महिला के पेट से निकला चार फीट लंबा जिंदा सांप

मॉस्कोः सोशल मीडिया में वायरल हो चुके एक वीडियों में एक महिला के पेट से चार फीट लंबा जिंदा सांप देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस बारे मे जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें ऑपरेशन करने वाले डाक्टर भी जिंदा सांप को देखकर अपनी चीख नहीं रोक पाते हैं।

इस क्लिक कर देखें वीडियो

निकाले जाने के बाद इस सांप को नीचे रखे एक गमले में रख दिया गया है। वीडियो को प्रारंभ से देखते ही पता चलता कि किसी महिला का ऑपरेशन चल रहा है। जिसमें चारों तरफ डाक्टर और उनके सहायक मौजूद हैं। ऑपरेशन के आगे डाक्टर को उस महिला के मुंह के किसी लंबी चीज को खींचकर निकालते देखा जा रहा है। इसे फिसलने से रोकने के लिए एक छोर पर किसी यंत्र से उसे रोका गया है।

इसके बाद धीरे धीरे उस बेहोश महिला के मुंह से जब पूरी लंबी चीज निकलती है तो यह सांप नजर आता है, जो निकलने के बाद हिलडुल रहा है, यानी वह जिंदा भी है। दरअसल ऑपरेशन के अंत में सांप का मुंह बाहर निकलने के बाद ही यह पता चल पाता है कि यह सांप है और जिंदा भी है।

लेकिन इस महिला के पेट में यह सांप कैसे चला गया, उस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। सोशल मीडिया में इस वीडियो को पोस्ट करने वाले ने यह भी नहीं बताया है कि ऑपरेशन के बाद उस महिला की सेहत कैसी रही। वीडियो में देखा जा सकता है ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर अपने हाथ में दस्ताना पहनकर एक रोशनी वाला यंत्र रोगी के मुंह के अंदर डाल रहे हैं। इसी के सहारे किसी चीज को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

सांप का मुंह बाहर आने के बाद वह खुद थरथरा जाते हैं। वैसे बाद में इस बात की जानकारी भर मिल पायी है कि यह दरअसल कैस्पियन सागर के तट पर बने रूस के एक गांव लेवासी की घटना है। वहां पर सांप बहुत अधिक होते हैं। इसी वजह से वहां पर बच्चों को बाहर सोने से रोका जाता है। लेकिन एक महिला के पेट में इतना बड़ा सांप कैसे प्रवेश कर गया, इसका राज अब तक नहीं खुल पाया है।