Breaking News in Hindi

सुप्रीम कोर्ट ने कैलिफोर्निया बैलेट पर याचिका खारिज की

अमेरिकी मध्यवधि चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप को सुप्रीम झटका

वाशिंगटनः अमेरिका में 2026 के मध्यवधि चुनावों के मतदान से ठीक पहले, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए कैलिफोर्निया में 20,000 से अधिक मेल-इन (डाक) मतपत्रों की गिनती रोकने संबंधी उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा देश को संबोधित करते हुए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत और तेजी से बढ़ती हुई बताने के कुछ ही घंटों बाद आया।

इस बार मध्यवधि चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और ऊपरी सदन सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर मुकाबला हो रहा है। इसके साथ ही देश के 36 राज्यों में नए राज्यपालों के चुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें अधिकांश सीटों पर बिना किसी निवर्तमान उम्मीदवार के सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

जॉर्जिया: ओबामा का केशा बॉटम्स और जॉन ओसॉफ के लिए समर्थन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जॉर्जिया के डेमोक्रेटिक समर्थकों से मतदान की अपील करते हुए इतिहास रचने का आह्वान किया है। ओबामा ने समर्थकों से केशा लांस बॉटम्स को जॉर्जिया की अगली राज्यपाल चुनने और सीनेटर जॉन ओसॉफ को फिर से अमेरिकी सीनेट में भेजने के लिए भारी संख्या में वोट करने का आग्रह किया है।

माइक रोजर्स ने समर्थकों को मतदान के लिए प्रेरित किया मतदान के दिन से ठीक पहले अपनी अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीनेट के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स ने समर्थकों में जोश भरा। रोजर्स ने कहा, कल आपके सहयोग से हम अपने बच्चों का भविष्य संवारेंगे। हम इस राज्य की अवसर सूचियों में सबसे निचले पायदान से ऊपर उठकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। बाहर निकलें और वोट दें, क्योंकि कल मतपत्र पर हमारी आस्था, परिवार और स्वतंत्रता दांव पर है।

ओहियो: एमी एक्टन ने विवेक रामास्वामी पर साधा निशानाओहियो के राज्यपाल पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने अपनी चुनावी रैली के दौरान रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी पर कड़ा हमला बोला। क्लीवलैंड में समर्थकों को संबोधित करते हुए एक्टन ने कहा कि रामास्वामी आम जनता के मुद्दों से पूरी तरह कटे हुए हैं और केवल अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं, जो राज्य के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा हैं।