Breaking News in Hindi

बनारस में प्रधानमंत्री का शानदार रोड शो

कई परियोजनाओँ के उदघाटन के  बाद उड़ीसा गये

सड़क के दोनों तरफ हजारों लोग

कपड़ा निर्माण इकाई का शुभारंभ

एयर फोर्स का एरियल डिसप्ले देखा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भव्य रोड शो किया। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने अरविंद लिमिटेड द्वारा संचालित एक नई कपड़ा निर्माण सुविधा (गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी) का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उनका नमो घाट पर भारतीय वायु सेना दिवस एरियल डिस्प्ले-2026 में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री का यह दौरा औद्योगिक विकास कार्यक्रम और भारतीय वायु सेना के विंग्स ओवर गंगा नामक एरियल डिस्प्ले का एक अनूठा संगम है, जो भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे वाराणसी में व्यापक इंतजाम किए गए थे। रोड शो का मार्ग पुलिस लाइंस से शुरू होकर सांस्कृतिक संकुल और चौकाघाट होते हुए नमो घाट तक तय किया गया था। इस दौरे की मुख्य विशेषताओं में भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक और हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीमों की भागीदारी भी शामिल है। इस हवाई प्रदर्शन में कई तरह के सैन्य विमानों का शामिल होना रहा।

अधिकारियों के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन किया और परिसर में महिला कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की। इस उद्घाटन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे।

वाराणसी के कार्यक्रमों के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा पहुंचे, जहां उन्होंने भुवनेश्वर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 169 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी शाम 4:15 बजे भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि यह डेटा सेंटर ओडिशा की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि जटनी में स्थित आरबीआई (RBI) का यह डेटा सेंटर नवी मुंबई के बाद देश में अपनी तरह का दूसरा डेटा सेंटर होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री इससे चार महीने पहले राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ओडिशा आए थे।