Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

प्रधानमंत्री के बचाव में मोर्चे पर उतरे वाणिज्य मंत्री

गालियां कमजोरों का हथियार हैं: पीयूष गोयल

  • जनता उन्हें बार बार खारिज करती है

  • देश और दुनिया को मोदी पर भरोसा है

  • उनकी भाषा ही कमजोरी दर्शा रहा है

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जता रही है, जबकि कांग्रेस नेता लगातार अपनी नकारात्मक मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान और भाषण उनकी हताशा को दर्शाते हैं और जनता उन्हें बार-बार खारिज कर रही है। उन्होंने कहा, एक तरफ पूरी दुनिया भारत और प्रधानमंत्री को बड़े विश्वास के साथ देख रही है, तो दूसरी तरफ नकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले राहुल गांधी अपने बयानों से अपने स्वभाव और चरित्र को उजागर कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो उनकी कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने अंग्रेजी की एक कहावत का हवाला देते हुए कहा, यह बिल्कुल साफ है कि राहुल गांधी जो शब्दावली इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे अंग्रेजी में अब्यूजेस आर द वेपन ऑफ द वीक (गालियां कमजोरों का हथियार हैं) कहा जाता है। राजनीतिक हमलों में राहुल गांधी द्वारा देशद्रोह शब्द के इस्तेमाल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने पूछा, क्या नक्सलवाद को खत्म करना देशद्रोह है? या कांग्रेस शासन में सालों तक नक्सलवाद को फलने-फूलने देना देशद्रोह था? जिस तरह से कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, वह देशद्रोह है।

गोयल ने आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विदेशों में भारतीय ध्वज का अपमान करना और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाना देशद्रोह की श्रेणी में आता है, न कि आतंकवाद की कमर तोड़ना। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया पांच देशों (संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) के दौरे की सराहना करते हुए इसे आर्थिक कूटनीति की एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस दौरान 50 से अधिक वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठकें कीं ताकि देश में निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और रक्षा सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

यह राजनीतिक विवाद तब और बढ़ गया जब राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री के इटली दौरे के दौरान इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी उपहार में दिए जाने वाले पल पर तंज कसा था। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए अपने देशद्रोही वाले बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान पर हमला करने वालों को वह देशद्रोही कहते रहेंगे और वह किसी से डरने वाले नहीं हैं।