Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले से ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई है. यहाँ एक पिता ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की धारदार हथियार और हथौड़े से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिद्धगोड़ा थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई. हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की बजाय घर पर ही बैठा रहा. ट्रिपल मर्डर की यह वारदात सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 2 स्थित क्वार्टर संख्या एल-5/13 की है.

🥀 मृतकों में पत्नी, बेटा और 6 माह पहले ब्याही गर्भवती बेटी शामिल

मृतकों में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंदर सिंह की लगभग 55 साल की पत्नी सरिता सिंह, उनका बेटा रवि सिंह और लगभग तीन माह की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह शामिल है. मृतक सुप्रिया की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी साल फरवरी में रविंद्र सिंह टाटा स्टील से रिटायर्ड हुए थे. सोमवार सुबह करीब 6 बजे रविंद्र सिंह ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया.

🩸 खून से लथपथ मिलीं लाशें, किचन में पड़ा था पत्नी का शव

रविंद्र सिंह के क्वार्टर में चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था. सुबह काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बेटा-बेटी का शव अलग-अलग कमरे में, जबकि पत्नी का शव किचन में खून से लथपथ पड़ा था. मौके पर पहुंची FSL की टीम ने सबूतों को एकत्रित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

🧠 आरोपी का दावा- ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण की हत्या’

पुलिस इस मामले में पारिवारिक कलह, विवाद या फिर आरोपी के किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित होने के पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस की पूछताछ में रविंद्र सिंह ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है, और उसने इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस अभी अन्य सभी एंगल्स पर भी जांच कर रही है. इस ट्रिपल मर्डर की घटना से एग्रिको इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं.