Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

Jabalpur Cruise Accident: ‘बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया’; जबलपुर हादसे की रूह कंपा देने वाली आंखों देखी

 जबलपुर। बरगी डैम क्रूज हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। सांई मंदिर सिविल लाइन्स निवासी मनोज सेन के लिए गुरुवार का दिन जिंदगी का सबसे काला दिन बन गया। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी पत्नी ज्योति सेन से हमेशा के लिए जुदाई का कारण बन जाएगा।

मेडिकल कॉलेज कैजुअल्टी के बाहर पत्नी के शव के पास खड़े मनोज सेन ने रोते हुए बताया कि जैसे ही क्रूज ने सफर शुरू किया, कुछ ही देर बाद नीचे के फ्लोर पर पानी भरने लगा। उन्होंने तुरंत क्रू मेंबर से शिकायत की, लेकिन उन्हें ऊपर आने को कहा गया। इसी बीच तेज हवा और बारिश शुरू हो गई और हालात बेकाबू हो गए। मनोज किसी तरह अपने बेटे को बचा सके, लेकिन उनकी पत्नी हमेशा के लिए उनसे बिछड़ गईं।