Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू... नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ से तबाही: 200 भारतीय तिब्बत में फंसे, 288 से संपर्क टूटा; विदेश मंत्रालय ने द... लुधियाना: तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने क... लुधियाना के कैलाश नगर रोड पर भारी हंगामा: नशीले कैप्सूल व गांजे के साथ युवक काबू, परिजनों का ड्रामा लुधियाना में दिनदहाड़े होजरी फैक्ट्री में डकैती: मालिक को बंधक बनाकर पीटा, ₹1.5 लाख कैश और लाखों का ... लुधियाना ग्रेनेड हमले की साजिश में ISI का हाथ: मलेशिया से डिपोर्ट 3 आतंकियों से पूछताछ में खुलासा, ज... नंगल में नशा तस्करों पर चला पीला पंजा: राजनगर में कथित तस्कर के अवैध निर्माण पर चली JCB, भारी पुलिस ... जालंधर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: भार्गव कैंप व भोगपुर में छापेमारी, चंडीगढ़ मार्क...

Encroachment Drive: जाटखेड़ी में प्रशासन का बुलडोजर देख भड़के लोग; बेघर हुए 20 परिवारों ने मांगी रहने की जगह

भोपाल। जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों के साथ ही कांग्रेस ने भी विरोध जताया है। जाटाखेड़ी में 20 से अधिक परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए हैं, जिनमें से कुछ मकानों को तोड़ दिया है।

प्रभावित परिवारों ने कहा कि उन्हें बिना स्थायी पुनर्वास के बेदखल किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से पुनर्वास की मांग की।

कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि यह बस्ती 20 से 30 साल पुरानी है। यहां रह रहे परिवारों को अचानक हटाना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी पुनर्वास नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज निकेश चौहान और जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत भी मौजूद रहे।

प्रशासन की कार्रवाई से बढ़ी नाराजगी

प्रभावित लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों में जीवनयापन कर रहे परिवारों के सिर से अचानक छत छिन गई है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।