Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस

सोनीपत: जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार में दो बदमाशों के सवार होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच खरखोदा और गोहाना सदर की टीम ने कार में सवार एक छात्र को गोली मार दी. वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया. घायल छात्र शौर्य और कार सवार अमित सोनीपत का निवासी है. छात्र के परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है, वहीं एएसपी ने जांच के बाद मामले में जानकारी देने की बात कही.

पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे मेंः गांव फरमाना में अपने दोस्त की हुंडई वेन्यू कार में कोल्ड ड्रिंक लेने गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी कार को बदमाशो की कार समझकर इस मुठभेड़ को अंजाम दे डाला, पुलिस की यह कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है.

बदमाशों के शक में छात्र को मारी गोलीः रोहतक के एक गांव में गोलियां चलाकर हुंडई वेन्यू कार में सवार बदमाश रफू चक्कर हो गए. पुलिस कंट्रोल रूम से हुंडई वेन्यू कार की वीटी पूरे हरियाणा में की गई. इसी बीच सोनीपत के रहने वाले दो छात्र शौर्य और अमित जोकि इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई के कार्यकर्ता बताया जा रहा है. वह अपने साथी इशू के साथ गांव आवली से गुजरने वाली ड्रेन की सफाई का ठेका लिए हुआ है. शौर्य और अमित अपनी हुंडई वेन्यू कार से कुछ ही किलोमीटर पर स्थित गांव फरमाना की तरफ कोल्ड ड्रिंक लेने निकल आए तो पुलिस ने उनकी कार को बदमाशों की हुंडई वेन्यू कार समझ लिया.

छात्रों की कार को समझा बदमाशों की कारः छात्रों की कार देखते क्राइम ब्रांच खरखोदा और गोहाना सदर की टीमों ने दोनों की कार का पीछा करना शुरू किया तो शौर्य और अमित जब कार से उतरने लगे तो शौर्य के पैर में क्राइम ब्रांच खरखोदा के एक कर्मचारी ने गोली मार दी और अमित को पकड़ लिया. पुलिस शौर्य को आनन-फानन में गोहाना एक निजी अस्पताल में इलाज के लेकर पहुंची. वहां से डॉक्टरों ने उसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस कमिश्नर से मिले परिजनः इसी बीच गोली से घायल शौर्य और पुलिस द्वारा पकड़े गए अमित के परिजनों के मामले की जानकारी मिली और उनके परिजन आक्रोशित हो गए. इसी बीच इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ पुलिस कमिश्नर ममता सिंह से मुलाकात कर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया. पुलिस कमिश्नर ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया.

क्या बोले एएसपीः मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि “रोहतक में एक गांव में हुंडई वेन्यू कार से गोली चलाने की वीटी हुई थी और उसी कार की तलाश में पुलिस थी. उसी की एवज में यह एक संदिग्ध कार की वीटी यहां भी हुईं थी और पुलिस द्वारा फायर में एक शख्स को गोली लगी है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” गोलीकांड के बाद सोनीपत क्राइम ब्रांच खरखोदा और गोहाना सदर पुलिस सवालों के घेरे में है.