Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... प्रदर्शनकारियों के साथ हूं, एयरपोर्ट परियोजना रद्दः विजय भारत ने गेंहू भेजने पर लगी रोक अब हटा ली वर्ष 2021 में चूड़ाचांदपुर में सेना काफिले पर हुआ था हमला कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी सेनापति में गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल अगर विपक्ष नहीं, तो इशारा किसकी तरफ था?: पी. चिदंबरम कांग्रेस ने कहा अब इसरो का गला घोंट रहे मोदी अमेरिका के अंधाधुंध आक्रमण से ईरान की सैन्य क्षमता उजागर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना का ‘डिजिटल अवतार’; कागजों की जगह अब ऐप से होगा सर्वे, नया सिस्टम लागू

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर (डीसी) वरजीत वालिया ने आज जनगणना-2027 के तहत जिले में स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया की शुरुआत की, जो 14 मई तक जारी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्व-गणना एक ऐसी सुविधा है, जिसके तहत नागरिक सरकारी पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नागरिकों को आधिकारिक जनगणना पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाना होगा। उन्हें अपने मोबाइल नंबर और बुनियादी जानकारी के साथ लॉगिन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद पोर्टल एक ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी’ (SE ID) जारी करेगा। जब जनगणना अधिकारी घर आएगा, तो नागरिक को केवल यह आईडी दिखानी होगी। इससे जानकारी की पुष्टि हो जाएगी और दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के निवासियों से स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर और नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सुमनदीप कौर भी उपस्थित थीं।