Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand T20 League Final: छोटा नागपुर रॉयल्स बना चैंपियन; कुमार कुशाग्र की धुआंधार पारी से जीता फा... Akshay Kumar on Bhojpuri Cinema: 'भोजपुरी हॉलीवुड से भी बेहतर है', अक्षय कुमार का बयान सोशल मीडिया प... US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ...

Haryana Sports News: हरियाणा के इस जिले को मिली 18 नई खेल नर्सरियां; 1 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण, निखरेगी प्रतिभा

हिसार: हरियाणा के खेल विभाग ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में हिसार जिले को बड़ी सौगात मिली है, जहां 18 नर्सरीज विभिन्न खेलों में मिली हैं। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जिला हिसार के लिए यह खेल नर्सरी 1 मई से सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी।

 उन्होंने बताया कि नर्सरी संचालकों को भी आदेश जारी किए गए हैं कि वो अपने डाक्यूमेंट्स आज शाम तक तक हिसार खेल विभाग के कार्यालय में जमा करा दें और ट्रायल लेकर नर्सरियां कल से शुरू कर दें। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि 1 मई से पोर्टल पर बच्चों की हाजरियां लगाना भी सुनिश्चित कर दें। उन्होंने कहा कि खेल नर्सरी की शुरू करके सरकार ने बड़ी अच्छी पहल की है। यह नई खेल नीति का ही परिणाम है कि ये खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं।

जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि खेल नर्सरी के बच्चों को खुराक भत्ता मिलता है। 8 से 14 साल के बच्चों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के बच्चों को 2000 रुपये महीने का खुराक भत्ता दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों की खेल परफॉर्मेंस में एक अलग ही प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हिसार ही नहीं पूरे हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों के खेल का स्तर बहुत ऊंचा हुआ है। हमारे खिलाड़ी स्टेट लेवल, नेशनल लेवल और इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।