Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Crime: डीजे विवाद में युवक की बर्बरता, जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर सरेआम घुमाया; वीडियो वा... कान्हा नेशनल पार्क में मातम: बाघिन 'अमाही' और उसके 4 शावकों की भूख से मौत; पार्क प्रबंधन की मॉनिटरिं... Dhar Road Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर में 16 लोगों की मौत; घायलों क... 10 साल का लंबा इंतजार खत्म: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस संभावना सेठ Weather Update: दिल्ली-UP में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी! जानें बिहार, MP और राजस्थान के मौसम का ह... Jammu-Srinagar Vande Bharat: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, अब जम्मू से श्रीनगर तक का ... Vaishali News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बगीचे में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी... Gurugram Crime: पूर्व NSG कमांडो की सरेआम हत्या, पैरोल पर बाहर था 'सुंदर फौजी'; पुरानी रंजिश में बदल... Donald Trump News: 'क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट हैं?' महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को घेरा, दागे तीख... Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम

Jalandhar News: सिख युवक से हाथापाई मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, इमिग्रेशन मालिक पर FIR दर्ज

जालंधर: शहर के बस स्टैंड के पास इमिग्रेशन ऑफिस में हंगामे की खबर आई है। यहां एक युवक का ऑफिस स्टाफ से झगड़ा हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक सिख आदमी ऑफिस में घुसता है और एक स्टाफ मेंबर मारपीट करने लगता है। बीते दिन की इस घटना लेकर सख्त एक्शन लिया गया है।

इमिग्रेशन मालिक पर FIR

मिली जानकारी के मुताबिक इमिग्रेशन कंपनी ‘द मनिंदर वीजा’ के मालिक मनिंदर सिंह पर FIR दर्ज हो गई है। बताया जा रहा है कि सिख ग्राहक से हाथापाई की वीडियो सामने आते ही पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए जांच सौंपी गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए बस्ती बावा खेल थाना के इंचार्ज जय इंदर ने बताया कि किसी मामले को लेकर दोनों पक्ष स्पोर्ट्स मार्केट बस्ती नौ में एक फिर आपस में उलझ गए। इस दौरान एक सिख युवक के केसों की बेअदबी और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पूरे मामले की जांच करते हुए 8 से 10 लोगों के खिलाफ जांच शुरू की और फिर इमिग्रेशन दफ्तर के मालिक मनिंदर सिंह, मोहित तिवाड़ी और कुलबीर सिंह के खिलाफ बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया गया है।

झगड़े की वजह

जांच दौरान सामने आया है कि, दोनों पक्षों में विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इमिग्रेशन मालिक की कई सियासी लोगों और पुलिस अधिकारियों के साथ सेटिंग जिसके चलते समझौते करवारने की भी बात चल रही है।

पूरा मामला:

आपको बता दें कि, घटना गत 23 अप्रैल दोपहर की है, जिसकी सीसीटीवी गत दिन 27 अप्रैल को वायरल हुई। सामने आई सीसीटीवी में साफ देखा जा रहा है कि, एक सिख युवक इमिग्रेशन दफ्तर में जाता है। जिसके उसकी कर्मचारियों के साथ बहस शुरू हो जाती जोकि देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है। इसके बाद स्टाफ के कर्मी ने सिख युवक को घिर लिया और उससे मारपीट की। इसमें एक व्यक्ति ने कांच का गिलास सिख युवक के मारकर हमला किया। सिख युवक हमलावर को मनिंदर नाम लेकर बुला रहा है। इस घटना के बाद घायल सिख युवक के सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद दफ्तर का दरवाजा बंद करके सिख युवक से हाथापाई की गई। स्टाफ ने हाथापाई के दौरान युवक का मुंह बंद कर दिया ताकि उसकी आवाज दफ्तर से बाहर न जाए।