Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी... Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने प... Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिर...

जालंधर में दर्दनाक हादसा: गोराया नेशनल हाईवे पर ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, LPU से घर जा रहा युवक अस्पताल में भर्ती

जालंधर: हाईवे पर ट्रक और एक्टिवा में भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में LPU से लौट रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, गोराया हाईवे पर दोनों वाहनों की देर रात टक्कर हो गई। युवक एक्टिवा पर सवार था जोकि घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने तुरन्त सड़क सुरक्षा फोर्स को इसकी जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से एक्टिवा सवार युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान SSF के इंचार्ज ASI सरबजीत सिंह ने बताया कि, उन्हें हादसे की सूचना मिली जिसके बाद वह तुरन्त टीम के साथ मौक पर पहुंचे। जांच दौरान ट्रक चालक निरंजन ने बताया कि उसकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया, जिसके चलते उसने अपने ट्रक सड़क किनारे पर खड़ा कर दिया और वह खुद पेट्रोल पंप पर तेल लेने चला गया।

इस दौरान घायल युवक लवली प्रोफेनशल यूनिवर्सिटी (LPU) से आ रहा था और उसकी एक्टिवा की ट्रक से टक्कर हो गई और वह घायल हो गया। युवक को फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर ट्रक ड्राइवर को तेल मुहैय्या करवाकर ट्रक रास्ते से हटवा दिया गया है। इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र मोहन ने बताया कि, ट्रक ड्राइवर निरंजन गोराया से लुधियाना जा रहा था और उसने ड्रिंक भी की हुई थी। हाईवे पर डीजल खत्म होने के चलते उसने ट्रक को सड़के किनारे लगा दिया और खुद पेट्रोल पंप चला गया। इस दौरान खड़े ट्रक में एक्टिवा सवार की टक्कर हो गई। ड्राइवर ने खुद भी माना कि उसने ड्रिंक की हुई थी। फिलहाल पुलिस का कहना हैकि, मामले की गहराई से जांच चल रही है। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।