Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Medicine Strike: झारखंड में 18 हजार से ज्यादा दवा दुकानें बंद; ऑनलाइन फार्मेसी और डीप डिस्... Ranchi Congress Protest: रांची में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; लोकभवन के सामने धरने पर बैठ... Deoghar Food Safety: देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के श्रद्धालुओं को बासी या खराब खाना परोसा तो खैर नह... Ranchi Crime News: रांची में महिला को चाकू मार मोबाइल लूटने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार; अरगोड़ा पुलिस का... Jharkhand Bazar Samiti Crisis: झारखंड में दम तोड़ रहीं 28 बाजार समितियां; FD तोड़कर दी जा रही है कर्... Jamshedpur Jugsalai Firing: जुगसलाई में रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 4 पिस्टल... Jharkhand Naxal Surrender: झारखंड के इतिहास में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण; सारंडा जंगल के दो दर्जन से अधि... JTET Language Controversy: झारखंड में जेटेट भाषा विवाद गहराया; पांच मंत्रियों की कमेटी गठित, जानें J... NEET Paper Leak Protest: धमतरी में NEET घोटाले को लेकर NSUI का बड़ा बवाल; PM मोदी और शिक्षा मंत्री क... Chhattisgarh Sushan Tihar: सुशासन तिहार के तहत गांवों में पहुंचे अफसर; कोरिया के करहियाखांड शिविर मे...

CG Crime News: धमतरी में सरेआम गुंडागर्दी! पेशी पर आए राजस्थान के युवकों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, दुकानों में छिपकर बची जान

 धमतरी। पेशी में अपनी उपस्थिति देकर न्यायालय से लौटे राजस्थान के दो युवकों की शहर के मुख्य मार्ग पर रॉड व चैन से छह से सात युवकों ने फिल्मी स्टाइल में जमकर पिटाई की। हमले में दोनों युवक खून से लथपथ हो गए। सड़क किनारे दुकानों में घुसकर युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपित युवक घटना स्थल से भाग निकले। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती किया गया है, जहां उपचार जारी है।

घटना से शहरवासियों में दहशत

पुलिस हमलावरों को ढूंढ रही है। इस घटना से शहरवासियों में दहशत है और कह रहे हैं कि धमतरी शहर सुरक्षित नहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलवाड़ा राजस्थान निवासी अशोक शर्मा (29 वर्ष) और जीवन लाल गुर्जर (31 वर्ष) दोनों को वर्ष 2024 में गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था और केस धमतरी न्यायालय में चल रहा है।

दोनों की धमतरी न्यायालय में पेशी थी

जमानत के बाद 15 अप्रैल को दोनों की धमतरी न्यायालय में पेशी थी। इसमें शामिल होकर दोनों न्यायालय से लौटने के बाद शहर के रत्नाबांधा पीडी नाला के पास दोपहर में कपड़ा खरीद रहे थे, तभी छह से सात युवक अचानक हाथों में रॉड व चैन लेकर आ धमके और दोनों युवकों पर रॉड व चैन से धड़ाधड़ हमला शुरू कर दिया।

दुकानों में घुसकर किसी तरह जान बचाई

देखते ही देखते दोनों युवक खून से लथपथ हो गए। इस घटना को देखने के बाद आसपास के दुकान व राह चलते लोगों में दहशत फैल गई। खून से लथपथ युवकों ने आसपास के दुकानों में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कुछ लोगों ने मारपीट व हमला की जानकारी पुलिस में दी, तो मौके पर पुलिस पहुंची।

पुलिस को देखकर भाग निकले हमलावर

सभी हमलावर पुलिस को देखकर भाग निकले। घायल दोनों युवकों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। घायल युवकों ने बताया कि जब वे धमतरी जेल में थे, तब उनकी बैरक में एक हमलावर था। उससे इनकी नहीं बनती थी।

फिलहाल सिटी पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी बीआर सिन्हा का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।