Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Roadways News: हरियाणा के बस अड्डों से हटेगा अतिक्रमण; अनिल विज का बड़ा एक्शन प्लान, यात्री स... Panipat Politics: हरियाणा की राजनीति का नया केंद्र बना पानीपत; BJP संगठन और सरकार में बढ़ता दबदबा Faridabad Crime News: फरीदाबाद में 13 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी; पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्ता... Deepender Hooda on Haryana Crime: हरियाणा 'अपराध की राजधानी' बन गया है; दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर ... Palwal Police Encounter: पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; 4 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में... Yamunanagar Weather News: यमुनानगर में मौसम ने बदली करवट; आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मि... Morena Sand Mafia News: चंबल में रेत माफिया पर प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार; आधी रात हाईवे पर उतरे कले... Bhopal Fire News: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग; 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया... Organ Donation Bhopal: ब्रेन डेड महिला ने दी दो लोगों को नई जिंदगी; परिजनों के फैसले से मानवता की मि... Twisha Sharma Death Case: भोपाल मॉडल केस में CBI की सख्ती; आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी

Shahdol Train Fire: शहडोल में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; जानें क्या रही वजह

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन की एक बोगी में अचानक से आग लग गई. आग लगने की वजह से बोगी के अंदर से धुआं उठने लगा, जिसे देखते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि टीम की तत्परता से स्थिति पर तुरंत ही कंट्रोल पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया है.

ट्रेन बोगी में आग, क्या है पूरा मामला ?

घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन की है. रविवार की दोपहर में अचानक रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन खड़ी थी. इसी दौरान इनमें से एक कोच जिसका नंबर 994129 बताया जा रहा है. इसमें अचानक से अज्ञात कारणों से आग लग गई और बोगी के अंदर से धुआं निकलने लगा. घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, हालांकि राहत की बात ये है कि जब बोगी के अंदर आग लगी तो उसके अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था.

चपेट में आ सकती थीं दूसरी बोगियां

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आनन फानन में आग पर काबू पाया, और उसे और फैलने से रोक लिया, बताया जा रहा है कि आग पर अगर जल्द ही काबू नहीं पाया जाता तो तो पास में खड़ी दूसरी बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं. शहडोल जिले का ब्यौहारी रेलवे स्टेशन जबलपुर मंडल अंतर्गत आता है, स्थिति कंट्रोल में है. वहां के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को भी दे दी है.

इस घटना को लेकर आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि “घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए अभी जांच जारी है.