Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग

अंबिकापुर: अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित महामाया प्रवेश द्वार के पास एक महिला की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या (Ambikapur Rape and Murder Case) ने पूरे संभाग को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि मृतका और आरोपी ‘पांडा उर्फ़ मिथुन’ पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। दोनों शहर में घूम-घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते थे और शराब के सेवन के बाद कहीं भी फुटपाथ पर रात बिता लेते थे।

आरोपी की पहचान और पुलिसिया कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया है। आरोपी मिथुन मूल रूप से चिरमिरी या प्रतापपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन लंबे समय से वह अंबिकापुर में खानाबदोश की तरह रह रहा था। मृतका के बेटे ने शव और आरोपी दोनों की पहचान कर ली है। बेटे ने बताया कि उसकी मां अक्सर मिथुन के साथ आती-जाती थी।

पुलिस ने आरोपी की तस्वीर सार्वजनिक कर दी है और शहरवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी संदिग्ध जानकारी मिले तो तुरंत 9479193508 या 9479193599 पर सूचित करें।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी का लोकेशन

पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकला। उसे आखिरी बार मनेंद्रगढ़ रोड पर होलीक्रॉस कॉलेज के पास सीसीटीवी में देखा गया है। इसके बाद वह अजिरमा बैरियर के पास भी नजर आया। पुलिस की टीमें फिलहाल ठाकुरपुर, रेलवे स्टेशन और अजिरमा के जंगलों व रिहायशी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

अनोखी सोच संस्था ने निभाया मानवीय धर्म

जब मृतका की पहचान हुई, तब पता चला कि उसका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। घर में केवल एक बेटा है जो अंतिम संस्कार का खर्च उठाने में असमर्थ था। ऐसी स्थिति में शहर की सेवाभावी संस्था ‘अनोखी सोच’ आगे आई। प्रकाश साहू और उनकी युवाओं की टीम ने गंगापुर मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

सियासी गलियारों में आक्रोश: टीएस सिंहदेव का हमला

इस घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंबिकापुर की बेटी के साथ हुई ‘हैवानियत’ करार देते हुए दिल्ली के निर्भया कांड से इसकी तुलना की। सिंहदेव ने कहा, “यह घटना सरकार की नाकामी का खुला प्रमाण है। जब व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं, तो प्रशासन क्या कर रहा है?” उन्होंने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और अपराधी को फांसी की सजा मिले।

महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

कानून व्यवस्था के विरोध में सरगुजा जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में शनिवार को ‘हस्ताक्षर अभियान’ शुरू किया गया। कार्यकर्ताओं ने 11 मीटर लंबी श्वेत साड़ी पर आम जनता के हस्ताक्षर लिए। सीमा सोनी ने कहा कि साड़ी महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है और यह सरकार उसी प्रतीक की रक्षा करने में विफल रही है। यह हस्ताक्षरित साड़ी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजी जाएगी। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।