Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक...

Pathankot Crime: पठानकोट में खाकी पर हमला! पुलिस टीम को बनाया निशाना, हमलावरों की तलाश जारी

पठानकोट : पठानकोट के गांव ढोलोवाल में शुक्रवार देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार यहां आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और उनकी वर्दियां तक फाड़ दी गईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम को मौके से जान बचाकर निकलना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह मामला तारागढ़ क्षेत्र के गांव शादीपुर की रहने वाली एक महिला से पर्स छीनने की घटना से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज शाह को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पेशी पर ले जाते समय आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव ढोलोवाल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। आरोप है कि पुलिस को देखते ही आरोपी के परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गांव के सरपंच सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।