Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

Health Alert: क्या आप भी पीते हैं हद से ज़्यादा पानी? किडनी पर पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है विज्ञान

अक्सर हमें सलाह दी जाती है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, त्वचा को निखारता है और शरीर से टॉक्सिंन को बाहर निकालने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है? जी हां, किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है. जब हम शरीर की जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बिगाड़ सकता है. खासकर सोडियम का लेवल कम हो सकता है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है.

आमतौर पर लोग यह सोचकर ज्यादा पानी पीते हैं कि इससे शरीर ज्यादा स्वस्थ रहेगा, लेकिन हर व्यक्ति की पानी की जरूरत अलग-अलग होती है, जो उसकी उम्र, मौसम, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि बहुत ज्यादा पानी पीने पर शरीर क्या संकेत देता है, जिसे पहचान कर आप पानी की मात्रा कम कर सकते हैं.

1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

डायटिशियन गीतिका चोपड़ा बताती हैं कि, पानी कितना पीना चाहिए…ये पूरी तरह से उम्र, वजन और हेल्थ पर निर्भर करता है. रोजाना लोगों को 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी के लिए 8 गिलास पानी काफी हो. किसी के लिए ये ज्यादा तो किसी के लिए कम भी हो सकता है.

पबमेड के मुताबिक, आमतौर पर लोग दिन में 2.7 लीटर पानी पी रहे हैं. जिसमें 2.1 लीटर ड्रिंक्स और बाकी खाने से मिल रहा है. वहीं, कुछ स्टडी में 4 से 6 कप पानी भी काफी हो सकता है, अगर बाकी फ्लूड यानी खाना और ड्रिंक्स मिल रहे हों. वहीं कुछ रिसर्च बताती हैं कि पुरुषों को 3.7 लीटर और महिलाओं को 2.7 लीटर पानी की जरूरत होती है. यानी कुछ मिलाकर कहें तो, पानी कितना पीना है ये पूरी तरह से हेल्थ, उम्र, जेंडर और वजन पर निर्भर करता है.

ज्यादा पानी पीने पर शरीर देता है ये संकेत

सिरदर्द और भारीपन महसूस होना- ओवरहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर में सोडियम का लेवल कम हो सकता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और सिर में भारीपन महसूस होता है. कई बार लोग इसे थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह ज्यादा पानी पीने का संकेत हो सकता है.

मतली और उल्टी जैसा महसूस होना- जब शरीर में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो पेट में असहजता होने लगती है. इससे मतली (nausea) या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है. यह शरीर का एक तरीका है यह बताने का कि पानी का संतुलन बिगड़ रहा है.

हाथ-पैरों में सूजन (Swelling)- ज्यादा पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे हाथ, पैर या होंठों में हल्की सूजन दिखाई दे सकती है. यह संकेत बताता है कि शरीर एक्सट्रा पानी को सही तरीके से संभाल नहीं पा रहा है.

बार-बार पेशाब आना- अगर आप सामान्य से कहीं ज्यादा बार पेशाब के लिए जा रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं. आमतौर पर दिन में 6 से 8 बार पेशाब आना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर यह संख्या बहुत बढ़ जाए और पेशाब बिल्कुल साफ (पानी जैसा) हो, तो समझ जाएं कि शरीर में पानी ज्यादा हो रहा है.