Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 सीटों पर 18 जून को मतदान; बीजेपी की एंट्री से बढ़ा सियासी... Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल; जानें अब तक कितनी... Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड; मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की ... Surat Fake Note Fraud: सूरत बकरा मंडी में नकली नोटों का खेल; ठगों ने थमाए 50 हजार के नकली नोट, 4 गिर... Harmanpreet Kaur Padma Shri: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री सम्मान; इंग्लैंड में टीम ... Ranveer Singh Public Appearance: फिल्म छोड़ने के बाद बदले-बदले नजर आए रणवीर सिंह; मुंबई एयरपोर्ट पर ... WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आने वाला है 'Spoiler Messages' फीचर; अब ओटीपी और प्राइवेट मैसेज ह... Fourth Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल; हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये विशे...

निशिकांत दुबे के ताजा बयान  पर उड़ीसा में तीखी प्रतिक्रिया

इस व्यक्ति को मानसिक ईलाज की जरूरतः नवीन पटनायक

  • सीआईए एजेंट बता दिया था

  • बयान को अपमानजनक माना

  • दिमागी तौर पर शून्य है यह

राष्ट्रीय खबर

भुवनेश्वरः ओडिशा की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब बीजद अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। नवीन पटनायक ने कहा कि निशिकांत दुबे को स्वतंत्रता सेनानी और ओडिशा के महानायक बीजू पटनायक के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए किसी मानसिक डॉक्टर की सलाह की जरूरत है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब निशिकांत दुबे ने दावा किया कि 1960 के दशक में चीन के साथ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के बीच एक कड़ी के रूप में काम कर रहे थे। दुबे के इस दावे ने ओडिशा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने अपने पिता की विरासत का बचाव करते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान उनकी साहसिक भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा, दुबे की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है बल्कि इतिहास की उनकी शून्य समझ को भी दर्शाती है। बीजू पटनायक एक निडर पायलट और देशभक्त थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया था।

निशिकांत दुबे के बयान के विरोध में बीजद के वरिष्ठ नेता सस्मित पात्रा ने संसदीय समितियों से इस्तीफा दे दिया है और दुबे से बिना शर्त माफी की मांग की है। बीजद नेताओं ने भाजपा सांसद पर ओडिशा के गौरव का अपमान करने का आरोप लगाया है। राज्य भर में इस टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शनों की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि बीजू पटनायक को ओडिशा में केवल एक नेता नहीं बल्कि एक संस्था के रूप में देखा जाता है।