Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro Crime News: बोकारो व्यवसायी को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस; ... झारखंड में गर्मी का 'टॉर्चर'! कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, लेकिन 15 मार्च से पलटेगा मौसम; आंधी-बार... दुमका में रेल पटरी पर मौत का तांडव! ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों के उड़े परखच्चे; हादसा या सुसाइ... कुदरत की मार! दियारा में बारिश और तूफान से रबी फसलें बर्बाद; खून के आंसू रो रहा किसान, सरकार से लगाई... शर्मनाक! सूरजपुर में नाले के गंदे पानी में बर्तन धो रहे स्कूली बच्चे; मिड डे मील के नाम पर परोसी जा ... Adi Parab 2026: जनजातीय उत्सव 'आदि परब' का भव्य शुभारंभ, कई राज्यों के लोक नृत्य और संगीत बने आकर्षण... जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला 'वीआईपी ट्रीटमेंट'; वार्ड... Chhattisgarh LPG Hoarding Action: छत्तीसगढ़ में 741 गैस सिलेंडर जब्त, रायपुर और बिलासपुर में सबसे बड... बालोद प्रशासन का 'सुपर एक्शन'! पोण्डी में लगा शिकायतों का अंबार, अधिकारियों ने मौके पर ही निपटाए 159... LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें...

ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू! बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर भीषण हमला, 24 घंटे में दूसरी बार दहला दुबई; खाड़ी देशों में रेड अलर्ट

ईरान के हमले जंग के 14 दिनों बाद भी जारी हैं. दुबई के फाइनेंशियल हब में एक बिल्डिंग पर एक रोके गए प्रोजेक्टाइल का मलबा गिरा है. खबरों के मुताबिक ये 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरा ऐसा हमला है. इस घटना में कोई आग नहीं लगी और न ही किसी के घायल होने की खबर है. दूसरी और इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर मिसाइल किया गया है.

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया, “अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह घटना एक सफल इंटरसेप्शन के मलबे के कारण हुई थी, जो सेंट्रल दुबई की एक बिल्डिंग के बाहरी हिस्से से टकराया था. इस स्थिति को पूरी तरह से काबू में कर लिया गया है.”

बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर हमला

दो इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर एक हेलीपैड पर एक मिसाइल गिरी. AFP के एक पत्रकार ने दूतावास परिसर से धुआं उठते हुए देखा. वहीं सुरक्षा सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की कि इस हमले का निशाना यह राजनयिक मिशन ही था.

बगदाद में अमेरिकी दूतावास की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई. शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को, दूतावास ने इराक के लिए अपने ‘लेवल 4’ सुरक्षा अलर्ट को फिर से जारी किया है. इसमें चेतावनी दी गई है कि ईरान और ईरान-समर्थित मिलिशिया समूहों ने पहले भी अमेरिकी नागरिकों, हितों और बुनियादी ढांचों पर हमले किए हैं, और वे उन्हें निशाना बनाना जारी रख सकते हैं.”

पहले भी हुए हैं अमेरिकी एंबेसी पर हमले

बगदाद में अमेरिकी दूतावास दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं में से एक है, यह अतीत में ईरान-समर्थित मिलिशिया द्वारा रॉकेट और ड्रोन हमलों का बार-बार निशाना बनता रहा है. ईरान में कई ईरान समर्थित मिलिशिया संगठन हैं, जो ईरान के साथ कॉर्डिनेट कर इन हमलों को अंजाम दे सकते हैं.