Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प... Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

वेस्ट गारो हिल्स में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद

कई इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ की शिकायतें मिले

  • चुनाव से पहले ही हुआ हंगामा

  • अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हुए

  • एक अधिसूचना से प्रारंभ हुआ विवाद

उत्तर पूर्व संवाददाता

गुवाहाटीः अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद चुनाव नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी हिंसा के बाद मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।  उन्होंने बताया कि कर्फ्यू 10 मार्च को लागू किया गया था और यह 24 घंटे तक लागू रहेगा, जबकि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 48 घंटों के लिए निलंबित रहेंगी। जिले के चिनिबांग क्षेत्र में सोमवार शाम शरारती तत्वों द्वारा कई दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने के बाद यह कर्फ्यू लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट विभोर अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय उन सूचनाओं के बाद लिया गया है, जो सार्वजनिक शांति और व्यवस्था में व्यवधान की संभावना की ओर इशारा करती हैं, जिससे जिले में मानव जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। यह आदेश कर्फ्यू की अवधि के दौरान वेस्ट गारो हिल्स जिले की सीमा के भीतर किसी भी व्यक्ति के अपने निवास स्थान से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाता है।

अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ये प्रतिबंध आवश्यक और आनुपातिक थे, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक शांति में किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकना था। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने अफवाहों के प्रसार को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर 10 मार्च से वेस्ट गारो हिल्स जिले में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है।

मजिस्ट्रेटों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, जहाँ पुलिस और सीआरपीएफ सख्त सतर्कता बरत रहे हैं।

दुकानों में तोड़फोड़ की यह घटना जीएचएडीसी द्वारा जारी एक हालिया अधिसूचना को लेकर हुए विवाद के बीच हुई। इस अधिसूचना में 10 अप्रैल को होने वाले परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवारों को वैध अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

गृह और जिला परिषद मामलों के प्रभारी आयुक्त एवं सचिव सिरिल डेंगदोह ने कहा कि सरकार ने वेस्ट गारो हिल्स सहित सभी उपायुक्तों को सामुदायिक नेताओं के साथ शांति समिति की बैठकें बुलाने और शांति की अपील करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया, हमने डीसी से सभी समुदायों को बुलाने, शांति समिति की बैठकें करने और शांति की अपील करने को कहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग के बाद जिले में और अधिक बल भेजे जाएंगे।