Indore Rangpanchami 2026: राजवाड़ा पर ‘मिसाइलों’ से बरसे रंग! आसमान में बना गुलाल का सतरंगी बादल, इंदौर की गेर में झूम उठे लाखों हुरियारे
इंदौर। इंदौर की रंग-रंगीली रंगपंचमी का उल्लास शुरू हो चुका है। टोरी कॉर्नर सहित अन्य इलाकों से निकली गेर रंगों की बौछार करते हुए आगे बढ़ रही है। अपनेपन और उमंग के रंगों में डूबने के लिए हजारों लोग यहां जुटे हैं।
शहर की दशकों पुरानी परंपरा एक बार फिर सजीव हो उठी है। 77 वर्षों से चली आ रही गेर (Indore Rang Panchami Ger 2026) की परंपरा को निभाने के लिए शहर की प्रतिष्ठित संस्थाएं अपने-अपने बैनर तले गेर निकाल रही हैं।
रसिया कार्नर, टोरी कार्नर, मारल क्लब और संगम कार्नर की गेर के साथ ही नगर निगम तथा हिंद रक्षक संगठन की फागयात्रा रंगों की इस अनूठी यात्रा को आगे बढ़ा रही है। चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर जब रंग और गुलाल की बौछारों के बीच कारवां आगे बढ़ रहा है।
ढोल-नगाड़ों की थाप, उत्साह से झूमती भीड़ और हवा में उड़ते रंग-गुलाल के बीच इंदौर की रंगपंचमी (Rang Panchami 2026) का यह दृश्य सचमुच देखने लायक है।
देशभक्ति के रंग
हर चेहरा रंगा हुआ है और हर दिल उत्सव के रंग में डूबा नजर आ रहा है। गेर (Rang Panchami Indore) में धार्मिक-सामाजिक के साथ ही देशभक्ति के रंग नजर आ रहे हैं । हिंद रक्षक की फाग यात्रा में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति तो संगम कार्नर की गेर में महाकाल की जटा से गंगाजी के अवतरित होने का दृश्य नजर आ रहा है।
शहर की हृदय स्थली दोपहर तीन बजे तक टैंकरों, बोरिंग मशीन, मिसाइलों के साथ ही विभिन्न उपकरणों से लाल-गुलाबी, हरे, पीले, नीले रंग उत्साह से उड़ाकर धरती के साथ आसमान भी रंगों से सराबोर होती रहेगी।
गेर देखने के लिए तीन इमारतों पर बैठक व्यवस्था
स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली पारंपरिक गेर को निहारने के लिए तीन इमारतों की छतों पर बैठक व्यवस्था की गई है।
इसमें गौराकुंड के पास पृथ्वी लोक होटल की दो इमारत व बालाजी टावर पर यह बैठक व्यवस्था है। यहां की छतों पर तिरपाल लगाई गई है और दर्शकों के लिए पेयजल व सुविधाघर की व्यवस्था भी है।
‘बुक माय शो’ से यहां पर 150 सीटों की बुकिंग की प्रक्रिया की गई, इनमें से शनिवार देर रात तक 100 सीटें बुक हो गईं। एक सीट का शुल्क 100 रुपये लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह ऑनलाइन सीट बुकिंग की व्यवस्था की गई थी। इसमें 90 सीटों पर बुकिंग हुई थीं। कई एनआरआई खासतौर पर गेर को देखने के लिए इंदौर आए थे और उन्होंने अपनी सीट बुक की थी।
शैफाली सिंह सोनी इंदौर की है मुंबई एक्टिंग कर रही गेर देखने आई है। इन्होंने शादी मुबारक, दिया और बाती और कभी नीम नीम शहद शहद सीरियल में काम किया है।
मॉरल क्लब की मिसाइल गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से कृष्णपुरा छत्री पर खड़ा किया गया। इसे गेर से बाहर कर दिया गया।