Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; अब एक महीने का वेतन मिलेगा अग्रिम, जानें नियम Madhuban Encroachment News: मधुबन में प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण से मचा बवाल; ग्रामीणों ने दी आंदोल... Jharkhand T20 Cricket League 2026: छोटानागपुर रॉयल्स और संथाल स्ट्राइकर्स ने जीत के साथ किया लीग चरण... Train Cancelled List: पलामू में 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 16 एक्सप्रेस डायवर्ट; 28 जून तक रहेगा रेल... Jharkhand Weather Update: मानसून की सक्रियता से बदलेगा मौसम; रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अ... Ramgarh Mining News: सिरका खुली खदान में अचानक फूटी जलधारा; इलाका हुआ जलमग्न, उत्पादन कार्य रुका Deoghar News: श्रावणी मेले से पहले देवघर को मिली 'नमो एम्बुलेंस' सेवा; सांसद निशिकांत दुबे ने की शुर... Rajya Sabha MP Baidyanath Ram: राज्यसभा सांसद बनने के बाद मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे बैद्यनाथ राम; मांग... Lohardaga Sadar Hospital News: सदर अस्पताल में बिचौलियों का राज; सिजेरियन के नाम पर मरीजों को किया ज... Ludhiana Crime News: 9 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी; लालच देकर बनाता था शिकार, आरोपी पर POCSO एक्ट ...

सावधान! महाकाल की नगरी में बड़ी साजिश: होटल की ब्रेड डिश को ‘नॉनवेज’ बताकर फैलाई सनसनी, पुलिस ने बेनकाब किए 4 आरोपी; जानें पूरा मामला

उज्जैन : महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास मौजूद एमपी टूरिज्म की हेरिटेज होटल में कथित तौर पर नॉनवेज बनाए जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा है. सम्राट विक्रमादित्य होटल के 4 कर्मचारियों ने ही होटल की छवि खराब करन के लिए ये अफवाह फैलाई थी, होटल में बनाई गई ब्रेड और स्टफिंग वाली डिश को नॉनवेज बताकर 4 कर्मचारियों ने फोटो और वीडियो प्रसारित किए थे, जिसके बाद बवाल मच गया था.

फोटो के बाद वीडियो हुआ था जारी, हिंदू संगठन भड़के

दो दिन पहले महाकाल मंदिर के पास स्थित सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का एक CCTV सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ था. वीडियो में स्टाफ नॉन वेज बनाने, नॉन वेज के हाथ धोने की बात करता हुआ सुनाई दिया. इसके बाद एक डिश की फोटो और लेटर भोपाल के अधिकारियों को शिकायत के लिए भेजी गई. वहीं, वीडियो सर्कुलेट होने के बाद हिन्दू जागरण मंच के संयोजक अर्जुन भदौरिया ने इस मामले में जांच व दोषियों पर FIR की मांग की. मामले ने तूल पकड़ा और होटल प्रबंधन ने इसकी जांच की, जिसमें 4 होटल कर्मियों की हरकत सामने आई.

एमपी टूरिज्म के होटल प्रबंधक सतीश पाठक ने कहा, ” होटल में नॉन वेज बनाने को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है. हम शुद्धता, सात्विकता का विशेष ध्यान रखते है. हमने खुद इस मामले में भ्रामक जानकारी वालों के खिलाफ संज्ञान लिया था, जिसके बाद भोपाल से जांच के लिए अधिकारी आए थे. इस जांच में होटल के 4 कर्मियों के विरुद्ध FIR दर्ज करवाई है, जिन्होंने होटल की छवि खराब करने के उद्देश्य से ये काम किया था.

ब्रेड और दही से बनी डिश को बताया नॉनवेज

जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने ब्रेड, दही और चीज से बनी डिश देर रात बनाई थी. इसी डिश को नॉन वेज की तरह दिखाने का प्रयास कर भ्रामक जानकारी फैलाई गई. होटल कर्मियों पर होटल की छवि धूमिल करने, धोखाधड़ी व जालसाझी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

ट्रेनिंग के बाद गायब हो गए थे कर्मचारी, इसी के बाद रची साजिश

थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल ने बताया, ” होटल प्रबंधक सतीश पाठक की और से आवेदन मिला था. आवेदन की जांच के बाद होटल के कर्मी राकेश सेन, प्रियंका पटेल, हरिशंकर साहू, अर्पित तिवारी के विरुद्ध जालसाझी, धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी दर्ज कर न्यायालय पेश कर आगे की कार्रवाईं की जाएगी. होटल प्रबंधक सतीश ने बताया कि होटल में ट्रेनिंग के बाद ही स्टाफ के तौर पर कर्मियों को नियुक्त किया जाता है. ये चारों ने भी ट्रेनिंग के बाद काम किया और अचानक 3 महीने के लिए गायब हो गए थे, जिन्हें नोटिस दिए गए थे. जब लौटे तो संभवतः साजिश के तहत होटल का ईमेल आईडी एक्सेस लेकर डिजिटल लेटर का दुरूपयोग कर होटल के विरुद्ध साजिश रची.”

हेरिटेज होटल है सम्राट विक्रमादित्य

होटल सम्राट विक्रमादित्य महाकाल मंदिर से मात्र 100 मीटर दूर है. इस हेरिटेज होटल को मध्यप्रदेश टूरिज्म संचालित करता है. पिछले ही वर्ष इस होटल का उद्धघाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था. 18 करोड़ की लागत से महाराजवाड़ा का जीर्णोद्धार कर इस होटल को तैयार किया गया.