Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... हेमंत सरकार की विकास की दौड़ में लंबी छलांग Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... आपलोग तो पहले से ही नंगे हो गये हैः नरेंद्र मोदी Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... नरेंद्र मोदी फिर सरेंडर हो जाएंगेः राहुल गांधी मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... शंकराचार्य के खिलाफ अब यौन शोषण का केस Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...

Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रांचीः रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. मामले में एक युवक को गिरफ्तारी हुई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है.

कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि आरपीएफ लगातार सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है. इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट हटिया, फ्लाइंग टीम रांची और क्राइम ब्रांच रांची की संयुक्त टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया.

जांच में 14 किलो गांजा बरामद

सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. उसके पास एक ग्रे रंग का ट्रॉली बैग और एक काले रंग का पिट्ठू बैग था. टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुल सात पैकेटों में लगभग 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. मौके पर ही डीडी किट से जांच की गई, जिसमें गांजा पाया गया.

बिहार का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ चित्रंजन कुमार (उम्र 18 वर्ष), निवासी जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से एक रेलवे टिकट भी बरामद किया गया. आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

जीआरपी हटिया करेगी आगे की कार्रवाई

एएससी आरपीएफ रांची के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद गांजा और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी हटिया के सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में जीआरपी हटिया द्वारा 21 फरवरी 2026 को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 20 (b)(ii)(B) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अभियान में इनकी भूमिका रही अहम

इस अभियान में इंस्पेक्टर समीर कर्माकर (क्राइम ब्रांच रांची), एसआई दीपक कुमार (आरपीएफ पोस्ट हटिया), एएसआई अनिल कुमार (फ्लाइंग टीम), एएसआई अभिषेक कुमार (आरपीएफ/सीआईबी), स्टाफ एसएस लिंडा और कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव (आरपीएफ/सीआईबी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.