Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"पॉलिटिकल वेंटिलेटर पर सीएम मान!" रंधावा ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- इन्होंने प्रदेश का बेड़ा गर्क... Haryana Budget Session News: परिवहन मंत्री अनिल विज की बजट सत्र से दूरी, 2 मार्च तक सदन में नहीं आएं... खून हुआ सफेद! रेवाड़ी में दादा ने अपनी ही डेढ़ साल की पोती को चलती JCB के आगे फेंका, वजह जानकर कांप ... Masoom Sharma Controversy: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, झज्जर सरपंच एसोसिएशन ने दी आ... बारात से लौटे तो उड़ गए होश! बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने मचाया तांडव, घर का हाल देख फूट-फूटकर रोय... Yamunanagar Suicide News: यमुनानगर में कोर्ट के नोटिस से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, मरने से पहले प... खेल जगत से बड़ी खबर! हरियाणा कोर्फबाल एसोसिएशन की कमान अब विधायक देवेंद्र अत्री के हाथ, जेल विभाग के... Haryana Infrastructure Update: हरियाणा के इस शहर में बनेगा आधुनिक अंडरपास; बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन... विधायक मामन खान की सुरक्षा पर फंसा पेंच! हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- 'क्यों दी गई Y श्रेणी की सुरक्षा... हरियाणा के लालों का कमाल! 11 वैज्ञानिकों को मिलेगा 'विज्ञान रत्न' सम्मान, सीएम सैनी खुद थपथपाएंगे पी...

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े दी वारदात को अंजाम

बिलासपुर : बिलासपुर में सराफा व्यापारियों से लूट की वारदातें रुकने के बजाय बढ़ती जा रही है.पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार सराफा व्यापारी को लूटने की घटना हुई है. राजकिशोर नगर सराफा व्यापारी से लूट के बाद अब दूसरी घटना सीपत थाना क्षेत्र में हुई है.सीपत चौक के सराफा व्यापारी से करीब 10 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवर से भरे थैले को 3 नकाबपोश युवक छीनकर बाइक से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस जिले में नाकेबंदी कर बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है.

शटर बंद करते वक्त हुई उठाईगिरी

पुलिस के मुताबिक जांजगीर जिला बलौदा निवासी विनय सोनी की सीपत खमरिया में ज्वेलर्स दुकान का संचालक है. वो प्रतिदिन रात में दुकान बंद करके कीमती सोने चांदी के जेवर अपने साथ घर ले जाते हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दुकान में रखे 10 किलो चांदी के आभूषण और 100 ग्राम सोने की आभूषण थैले में रखकर वो दुकान का शटर बंद कर रहे थे.इसी बीच तीन नकाबपोश बाइक सवार उनके पास पहुंचे और सोने चांदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गए.

बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद ज्वेवरी संचालक ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिर पुलिस को सूचना दी गई. जिले में लूट की दूसरी घटना से एक बार फिर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल और अलग अलग थाने की पुलिस बल खमरिया गांव पहुंच कर सराफा व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर बाइक सवार तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है.

सराफा व्यापारी आभूषण से भरा थैला किनारे रखकर शटर बंद कर रहे थे.इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश लोग उनके पास पहुंचे.उनमें से एक युवक ने थैला उठाया और बाइक में बैठकर फरार हो गया. घटना की सीपत थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है,आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है- पंकज कुमार पटेल,एएसपी

बलौदाबाजार और कोरबा की ओर फरार होने की आशंका

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद ये तीनों बाइक सवार युवक बिठकूला के जंगल की तरफ से फरार हुए हैं.उस जंगल का रास्ता बलौदा बाजार और कोरबा की ओर जाता है.दोनों जिलों की पुलिस को भी इसकी सूचना देकर अलर्ट किया गया है.