Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में खूनी संघर्ष: बीजेपी नेता और मंदिर प्रधान पर लाठी-तलवारों से हमला! सिर पर आए गहरे टांके, ... Liquor Shop Theft: शराब के ठेके में शटर तोड़कर बड़ी चोरी, सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई पूरी वार... स्कूल में भी सुरक्षित नहीं बेटियां! करनाल में 5वीं की छात्रा को ₹20 का नोट देकर युवक ने की गंदी बात,... गुरुग्राम में रूह कंपा देने वाली वारदात: 3 साल की मासूम से पहले दुष्कर्म, फिर हत्या कर गड्ढे में गाड... पुलिस को मिली बड़ी सफलता: स्कॉर्पियो के गुप्त खानों में भरा था नशा! नाकाबंदी देख भागने की कोशिश कर र... कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले को मिली 20 साल की सजा, जज ने सुनाई ऐसी कठोर सजा कि... कैथल में कोहराम: देखते ही देखते राख का ढेर बन गया हंसता-खेलता घर! मंदिर की चिंगारी से भड़की आग ने सब... होली पर घर जाना हुआ आसान: रांची के यात्रियों के लिए खुशखबरी! चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट 100... चमत्कार! 5 साल की उम्र में खोया था बेटा, 14 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए मिला, कहानी सुन आंखों में आ ... अजब-गजब चुनाव: एक ही परिवार के कई चेहरे मैदान में, किसे चुनें और किसे छोड़ें? मतदाताओं के सामने खड़ा ह...

उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ गए होश!

उज्जैन : एक युवती के साथ दिल्ली से उज्जैन पहुंचे विशेष वर्ग के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. युवक व युवती एक होटल में ठहरे थे. इसकी जानकारी बजरंग दल को लगी. बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवक को बुलाकर पकड़ लिया. युवक से उसका नाम पूछा गया. जैसे ही युवक ने अपना नाम बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

युवक को पुलिस अपने साथ थाने ले गई. युवक पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है. पुलिस अब युवक के परिजनों से संपर्क कर उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया “महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटल में ये युवक एक हिंदू युवती के साथ रुका था. लड़का दिल्ली का जबकि लड़की हिमाचल की रहने वाली है.” कुशवाह ने दावा किया युवक के फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं.

युवक दिल्ली का और युवती हिमाचल की

थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल ने बताया “युवक दिल्ली का है और युवती हिमाचल के कसौली की है. युवती महाकाल दर्शन करने गई थी, युवक बाहर ही था. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के परिजनों से संपर्क किया है. दोनों परिवारों के बीच भी मित्रता है. मामले की जांच की जा रही है. दो दिन पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. उस युवक की भी पिटाई की गई थी.”

दो दिन पहले भी ऐसा मामला सामने आया

दो दिन पहले पकड़ा गया युवक भगवा कपड़ों में था और माथे पर तिलक, गले मे रुद्राक्ष माला भी पहने था. उसने खुद को शिव भक्त बताया था. वह उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में रुका था. वह मोहाली से उज्जैन आया था. इस युवक के साथ भी एक युवती होटल में रुकी थी.