Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भिवानी मनीषा मर्डर केस: पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्... Gind News: आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल फिर विवादों में Neeru Dhanda News: शॉटगन वर्ल्ड कप में नीरू ढांडा का कमाल, महिला ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता अब 9,000 रुपये FIFA World Cup 2026: फाइनल मैच के मैदान की घास बिकेगी लाखों में, फीफा ने निकाला कमाई का अनोखा तरीका Ranveer Singh Film 'Pralay': अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, दिवाली के बाद ब्रेक पर जाएंगे एक्टर भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात से रिश्तों को मिली नई मजब... अब सस्ता होगा आपका डेली लंच: स्विगी और ज़ोमैटो की 'वैल्यू मील' स्ट्रैटेजी से बदलेगी फूड डिलीवरी की द... Instagram Child Exploitation Case: मेटा के जवाब की जांच शुरू, IT मंत्रालय का बड़ा एक्शन

Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलिस

जींद: गांव गुलकनी के घोड़ा फार्म मालिक की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी संदीप कुमार फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। डॉग भी ज्यादा दूरी तक नही चल पाया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव गुलकनी निवासी 54 वर्षीय सुरेंद्र ने मिर्चपुर रोड पर अपने खेत मे घोड़ा फार्म बनाया हुआ है। रात को अक्सर घोडा फार्म मे ही सोता था। शुक्रवार सुबह सुरेंद्र अपने घोडा फार्म के कमरे मे बैड पर मृत पाया गया। मृतक की टांगों पर तेजधार हथियार के निशान थे। काफी खून बहा हुआ था। घटना का सुबह उस समय पता चला जब मृतक सुरेंद्र का भाई सुरेश फार्म पहुंचा। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्यों को जुटाया। मृतक के भाई सुरेश ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी के साथ ऐसी रंजिश भी नही है।

सुबह जब वे फार्म पर पहुंचे तो सुरेंद्र खून से लथपथ पड़ा था। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। सदर थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।