Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर को चाहिए पहला फुल-टाइम CEO: सुरक्षा, डिजिटल मैनेजमेंट और करोड़ों श्रद्धालुओं के प्... एआई का इस्तेमाल कंपनियों पर पड़ा भारी: टॉप 1% फर्में हर कर्मचारी पर खर्च कर रहीं ₹7 लाख, रिपोर्ट में... नाग पंचमी 2026 पर करें कालसर्प दोष निवारण के ये अचूक उपाय: चांदी के नाग-नागिन का जल प्रवाह और मंत्र ... आंखों से बार-बार पानी आना सामान्य नहीं: जानिए इसके प्रमुख कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी लखीसराय के अशोकधाम में करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत दारुल उलूम देवबंद में शान से मना स्वतंत्रता दिवस, मौलाना अरशद मदनी ने किया संबोधित चंबा के भरमौर में बादल फटने से उफान पर पलानी नाला: शख्स ने दूल्हे को पीठ पर लादकर पार कराया तेज बहाव दिल्ली के KG मार्ग पर बड़ा हादसा: निर्माणाधीन हॉस्टल का भारी स्लाइडिंग गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड... मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 नई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा का बड़ा सियासी कदम, अमरपाल मौर्य बने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष

Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान

महेंद्रगढ़:  गांव दौंगड़ा अहीर निवासी एक पूर्व सैनिक से नारनौल में प्लॉट दिलाने के नाम पर 1.38 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने नौ माह तक फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर किस्तों में 1.38 करोड़ रुपये लिए। रजिट्री के नाम पर तीन चैक भी लिए लेकिन बाद में रजिट्री करवाने की बात पर मुकर गया। आरोपी के खिलाफ कनीना थाने में एफआईआर दर्ज की है।

पूर्व सैनिक रामसिंह ने बताया कि वह नारनौल के पास परिवार की खुशी के लिए प्लॉट खरीदना चाहता था। इसके बाद उनकी जून 2025 में लहरौदा निवासी सूरजभान से मुलाकात हुई। उसने रामसिंह को जमीन दिलाने की बात कही और लहरौदा निवासी बलवान की दो कनाल छह मरला जमीन का इकरारनामा करवा दिया। इसके साथ ही मंजीत का भी 14 मरला व आठ सरसई का इकरारनामा करवा दिया।

सूरजभान ने गलती से उनका भरोसा जीता और फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। बाद में आरोपी उनके घर पर आता और हर बार फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लेता। साथ ही कभी 8 लाख तो कभी 13 लाख रुपये लेकर जाता।

इसके बाद गत वर्ष ही आरोपी उससे तीन चैक ले लिए और रजिस्ट्री में इनके संलग्न होने की बात कही। कुछ दिन बाद उसने रामसिंह को चैक बाउंस का नोटिस भेजा और आपसी संपर्क होने पर बलवान ने रुपये मांगने की बात कही। इस दौरान बलवान के फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद उसने कागजात की जांच करवाई और जमीन बेचने वाले लोगों से मिला तो उन्होंने जमीन बिक्री की बात नकार दी। इसके बाद उसने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। अब उन्होंने कनीना सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने आरोपी बलवान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।