Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट पर बड़ा असर, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के... Health Alert: क्या आप भी AI से पूछते हैं बीमारी का इलाज? नई स्टडी का खुलासा- 50% मामलों में मिली गलत... Vaishakh Masik Shivratri 2026: आज है वैशाख मास की शिवरात्रि, जानें पूजा का सटीक मुहूर्त और विशेष संय... Fitness Tips: जिम जाने का समय नहीं? आलिया भट्ट के ट्रेनर से सीखें 10 मिनट का ये आसान होम वर्कआउट Jhansi News: झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची के ट्रक में जोरदार भिड़ंत, लूटपाट के डर से मौके पर पुलि... Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति...

उनकी यह यात्रा पूर्व-नियोजित नहीं थीः रोहित पवार

अजीत पवार के विमान हादसे पर अब भी संदेह के बादल

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अजीत पवार के विमान हादसे पर गहरे संदेह व्यक्त किए हैं। रोहित पवार ने कहा, हर किसी के मन में यह सवाल है: क्या यह महज एक दुर्घटना थी या कुछ और? उन्होंने सवाल उठाया, क्या विमान में अतिरिक्त ईंधन टैंक रखे गए थे? इसकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जानी चाहिए। ऐसा कृत्य न केवल अवैध है, बल्कि यह एक बम की तरह काम करता है। क्या पायलट को ईंधन बचाने का निर्देश दिया गया था? उन्होंने एक और चक्कर क्यों नहीं लिया? क्या लैंडिंग के लिए कोई वैकल्पिक विकल्प मौजूद था?

रोहित पवार ने आगे कहा, अजीत दादा का कार्यक्रम अचानक क्यों बदला गया? उन्हें 27 जनवरी की शाम को पुणे पहुंचने के लिए मुंबई से निकलना था और उनका काफिला भी तैयार था। लेकिन एक बड़े नेता ने उनसे मुलाकात की, जिससे उन्हें देरी हुई और योजना बदलकर उन्होंने 28 तारीख की सुबह यात्रा करने का फैसला किया। उन्होंने आगे कहा, दादा उड़ान भरने को लेकर बहुत सतर्क रहते थे और कभी जोखिम नहीं उठाते थे। वे हवाई अड्डे पर समय से पहुंचे थे, लेकिन वहां से देर से निकले।

रोहित पवार ने सरकारी जांच के अलावा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा, दुनिया की तीन बड़ी जांच एजेंसों में से किसी एक को इस मामले की जांच करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साजिश है। अंतिम एक मिनट का ट्रांसपोंडर विवरण उपलब्ध क्यों नहीं है?

8:43 बजे आखिरी क्षण में ट्रांसपोंडर क्यों बंद किया गया? उस आखिरी मिनट में क्या हुआ जब विमान रनवे के सीध में था? मुख्य पायलट की आवाज कहीं भी रिकॉर्ड क्यों नहीं हुई है? विमान के पायलटों पर सवाल उठाते हुए रोहित पवार ने पूछा, उड़ान से ठीक पहले मुख्य पायलट को क्यों बदला गया? साहिल मदान और यश को आखिरी समय पर हटा दिया गया था। यह देखना महत्वपूर्ण है कि सुमित कपूर हॉन्गकॉन्ग से वापस क्यों आए? क्या विमान में सवार होते समय उन्होंने शराब पी रखी थी?

उन्होंने यह भी कहा कि पायलट सुमित कपूर का ट्रैक रिकॉर्ड संदिग्ध रहा है और 2010 व 2017 में उनके अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आए थे। रोहित पवार ने अंत में एक गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा, मुझे यह साजिश इसलिए लगती है क्योंकि राइज एंड किल फर्स्ट के सिद्धांत के अनुसार, कभी-कभी ड्राइवर को मारना सबसे प्रभावी होता है।