Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
किसान कल्याण पर 1.75 लाख करोड़ खर्चः रेवंत रेड्डी जुलाई में भी कम बारिश और अधिक तापमान ईरान के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत Bhilai Steel Plant News: JLN अस्पताल के निजीकरण की चर्चा से हड़कंप, कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्... सीजेआई को 23 दलों का पत्र सौंपा गया Kanker Crime News: बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत वन विभाग की बड़ी कार... MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की... अप्रवासी विरोधी आंदोलन के तेवर अत्यंत हिंसक दिखे Raipur Buldozer Action: नकटी गांव में घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; मुआवजा और पुनर... पाकिस्तानी हवाई हमले के जवाब में तालिबान की कार्रवाई

Congress MGNREGA Protest: सूरजपुर में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाव आंदोलन’, पैदल मार्च निकाल कर किया कलेक्टर ऑफिस का घेराव

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सूरजपुर में साय सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया. कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर हल्ला बोला. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सार्वजनिक मंच पर बोलने से रोका जा रहा है.

कांग्रेस ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक से रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया. इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. कलेक्टोरेट पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया.

मनरेगा को बंद करने की साजिश

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए. मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार जानबूझकर इस योजना को कमजोर करने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है.

एसआईआर प्रक्रिया में अल्पसंख्यक समुदाय के नाम काटे जा रहे हैं. यह सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है. कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी- शशि सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सूरजपुर

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को दी चेतावनी

सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने बीजेपी सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा के खिलाफ साजिश बंद नहीं की गई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे. शशि सिंह का कहना था कि कांग्रेस आने वाले दिनों में इन समस्याओं पर उग्र आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी.