Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...

GPM Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा के बेहतर रिजल्ट के लिए GPM प्रशासन अलर्ट, स्कूलों का औचक निरीक्षण शुरू

गौरेला पेंड्रा मरवाही: कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन की टीम जिलों के स्कूलों का जायजा ले रही है. कलेक्टर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

अनुपस्थिति पर नोटिस

पत्रकारों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी और जिला स्तरीय के बाकी अधिकारी जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में जा रहे हैं. प्रशासनिक टीम के निरीक्षण के दौरान यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है या फिर अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी जा रही है. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.

बेहतर रिजल्ट की उम्मीद

कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहेगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार की रैंकिंग प्राप्त करना नहीं, बल्कि परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता में सुधार लाना है.

पिछले वर्ष कमजोर परिणाम का प्रमुख कारण विद्यार्थियों की कम और अनियमित उपस्थिति रही. निरीक्षण के दौरान कई ऐसे विद्यार्थी सामने आए थे जो महीनों तक स्कूल नहीं आए, जबकि कुछ छात्र केवल औपचारिक रूप से एक-दो दिन उपस्थित होकर लंबे समय तक अनुपस्थित रहे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई.– लीना कमलेश मंडावी, कलेक्टर

अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों से संपर्क

प्रशासन ने छात्रों की अनुपस्थिति की समस्या को गंभीरता से लिया है. शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्कूल नहीं आने वाले छात्रों के अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर भी पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है. कलेक्टर ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार हुआ है और इसका सकारात्मक प्रभाव बोर्ड परीक्षा परिणामों में अवश्य देखने को मिलेगा. साथ ही परीक्षाओं के दौरान छात्रों को तनाव मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.