Breaking News in Hindi

पूरी दुनिया में युद्ध तकनीक में बदलाव करती रूसी सेना

सुपरसोनिक क्लास के गेरान 5 ड्रोनों का प्रयोग

एयर डिफेंस बार बार फेल हो रहा है

छह सौ किलोमीटर की रफ्तार है इसकी

छह किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंच जाता है

मॉस्कोः इसकी शीर्ष गति 600 किलोमीटर प्रति घंटा और परिचालन ऊंचाई 6,000 मीटर वाले रूस के नए गेरान-5 जेट-पावर्ड ड्रोनों ने युद्ध के नियमों को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। ड्रोन और क्रूज़ मिसाइल के बीच की दूरी को पाटने वाले ये हथियार यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली के लिए एक गंभीर चुनौती बन गए हैं। यूक्रेन के तीसरे आर्मी कॉर्प्स के डिप्टी कमांडर मक्सीम ज़होरिन ने इसकी मारक क्षमता पर लाचारी जताते हुए कहा था, हम नहीं जानते कि इनके साथ क्या किया जाए।

2022 में जब रूस ने ईरानी मूल के शाहेद ड्रोनों से स्वार्म (झुंड) हमले शुरू किए थे, तब यूक्रेन ने मशीन गन और शॉर्ट-रेंज इंटरसेप्टर के जरिए 90% से अधिक मारक क्षमता हासिल कर ली थी। इस नाकामी से सबक लेते हुए रूस ने अपनी रणनीति बदली और प्रोपेलर इंजन की जगह कॉम्पैक्ट टर्बोजेट इंजन का इस्तेमाल शुरू किया। गेरान-5 ड्रोन 600 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ते हैं और इतनी अधिक ऊंचाई पर होते हैं कि पारंपरिक मशीन गन की पहुंच से बाहर रहते हैं। कम लागत में तैयार होने वाले ये जेट ड्रोन यूक्रेन को अपनी महंगी और सीमित मिसाइलें खर्च करने पर मजबूर कर रहे हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों की मदद में आ रही रुकावटों के बीच यूक्रेनी एयर डिफेंस के लिए इन्हें रोकना बेहद कठिन हो गया है।