Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DC vs PBKS: करुण नायर के कैच छोड़ने पर अश्विन का बड़ा खुलासा, बताया क्यों दिल्ली कैपिटल्स की है असली... 11 मौतें और वो खौफनाक डायरी! Netflix की इस सीरीज ने उड़ा दी सबकी नींद; रोंगटे खड़े कर देगी बुराड़ी क... India's First Indigenous Bullet Train: 2027 में दौड़ेगी देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन, जानें इसकी ट... Global Oil Crisis: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, पर भारत के पास है 'प्लान-बी'; जानें कैसे सरका... US vs China AI War: DeepSeek समेत चीनी AI कंपनियों पर अमेरिका सख्त; डेटा चोरी और 'मॉडल डिस्टिलेशन' क... Bhaum Pradosh Vrat 2026: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कर्ज मुक्ति... Best Fabrics for Summer: गर्मी में भी रहना है कूल? ट्राई करें ये 5 सबसे हल्के और ठंडे फैब्रिक, पसीने... ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं...’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन... इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी ... Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्यो...

पुरानी रांची की सड़क पर डूब रही भाजपा की गाड़ी

नेताजी की जमीन खरीदने और नाली बंद करने की नाराजगी

  • नाली का पुराना बहाव ही रोक दिया गया

  • सारे अधिकारी पैसे लेकर चुप्पी साध गये

  • सप्ताह में एक बार गाड़ियों से होती सफाई

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा के एक कद्दावर नेता का जमीन का कारोबार ही भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गया है। पुरानी रांची की सड़कों पर जमा गंदे नाले का पानी इसका साक्षात प्रमाण है। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से यह खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिर्फ पैसे के बल पर उक्त भाजपा नेता ने सभी अफसरों का मुंह बंद कर रखा है। सिर्फ सप्ताह में एक बार नगर निगम की अनेक गाड़ियां आती हैं और सड़क पर जमे गंदे पानी को निकाल ले जाती है।

स्थानीय निकाय के चुनाव के दौरान इस इलाके के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है जबकि भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी जनता के बीच पनपते इस आक्रोश को अच्छी तरह समझ रहे हैं। लेकिन वह न तो पार्टी के बड़े नेता के बारे में दूसरे नेताओं से कुछ कह पा रहे हैं और न जनता के सवालों का उत्तर दे पा रहे हैं। कई प्रमुख नेताओं ने इस सवाल से बचने के लिए अपना रास्ता ही बदल रखा है।

बता दें कि यह इलाका भाजपा का पुराना गढ़ रहा है। खास तौर पर सीपी सिंह के लिए इस इलाके ने लगातार जमकर मतदान किया है। किसी भी महत्वपूर्ण मौके पर इस रास्ते से गुजरने वाले भी घरों पर लहराते भाजपा के झंडों को देखकर   माहौल भांप लेते हैं। यह पहला मौका है जबकि भाजपा की गाड़ी पटरी से नहीं उतरी है बल्कि इस गंदे पानी में पूरी तरह डूब चुकी है।

बार बार यहां पर इतना अधिक गंदा पानी जमा क्यों होता है के सवाल का उत्तर भी स्थानीय लोग देते हैं। उनके मुताबिक पानी के प्राकृतिक बहाव के रास्ते को भाजपा के प्रभावशाली नेता और बिल्डर ने रोक दिया है। उनके द्वारा खरीदी गयी जमीन के सामने इसका बड़ा बोर्ड भी लगा हुआ है। पुराने लोग कहते हैं कि इस जमीन  की खरीद में भी गड़बड़ी है क्योंकि मूल रुप से यह आदिवासी जमीन थी।

रिकार्ड में पता नहीं किस किस्म की हेराफेरी कर उसके दूसरे की संपत्ति घोषित की गयी। उसके बाद आदिवासी रिकार्ड नहीं होने के बहाने भाजपा नेता ने अच्छी कीमत पर इसे खरीद लिया। आरोप है कि पास पड़ोस के प्रभावशाली लोगों को भी इस कारोबार का गुप्त हिस्सा मिला है। इसी वजह से नाले का प्राकृतिक बहाव बंद किये जाने के बाद भी वे लोग चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि आम लोगों को हर रोज हो रही इस परेशानी की वजह से भाजपा का यह जनाधार तेजी से इसी गंदे पानी में डूब रहा है।