Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने स... Manendragarh News: भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने ... Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलो... Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार ... Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ साम... Jalandhar Weather Update: जालंधर में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्म... Ludhiana News: ट्रांसपोर्ट विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में बदलावों पर विरोध, स्टेट ट्रांसपोर्ट एडवाइजरी क... Gurdaspur News: पंजाब एंड सिंध बैंक में 76 लाख के फर्जी लोन का भंडाफोड़, सीए समेत 7 आरोपियों पर केस ...

बैतूल में सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव: शादी से इनकार करने पर युवती की हत्या, इलाके में सनसनी

बैतूल: झल्लार थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका कत्ल हुआ है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था. उसके प्रस्ताव को ठुकराने से नाराज आरोपी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी वीरेंद्र जैन ने कहा, 28 जनवरी 2026 को पुलिस को बासनेर खुर्द निवासी देवी धोटे की मौत की सूचना मिली. बताया गया कि युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया है. सूचना मिलते ही झल्लार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों से जानकारी जुटाई. रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

जांच के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले राहुल धोटे पर हत्या का संदेह जताया. उन्होंने बताया कि राहुल, देवी से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी करने को लेकर दबाव बना रहा था. पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू की. परिजनों के बयान, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया.

बकरी चराने के लिए निकली थी युवती, खेत में मिला शव

एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया, विवेचना के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन युवती बकरियां चराने निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई. जिससे चिंतित परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव गांव के ही एक शख्स के खेत में मिला.

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

शव परीक्षण के दौरान युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गईं. जिससे अंदेशा लगाया गया कि उसने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट हुई थी. जांच के दौरान यह भी पता चला कि घटना के दिन आरोपी युवक को युवती के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया था. आरोपी ने घटना से कुछ दिन पहले मृतका के परिजनों को धमकी दी थी कि अगर युवती से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह उसे सल्फास खिलाकर मार देगा. इसके अलावा उसकी मोबाइल लोकेशन भी उसी क्षेत्र में पाई गई, जहां युवती का शव मिला था.