Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर सेवा का आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने श्रद्... "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ...

हरियाणा में कश्मीरी युवकों से बदसलूकी! ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए धमकाया, वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया माहौल

यमुनानगर: यमुनानगर में शॉल बेचने आए दो कश्मीरी युवकों के साथ कथित तौर पर धार्मिक नारे लगवाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। घटना यमुनानगर के कलावड गांव की है, जहां इस पूरे विवाद का करीब दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कश्मीर से आए ये दोनों युवक गांव में शॉल बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाने को कहा। जब युवकों ने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें पाकिस्तानी बताकर कपड़े छीनने और भगा देने की धमकी दी गई।

वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि युवक बार-बार कहते हैं कि “हम भारतीय हैं, कश्मीर भारत का हिस्सा है”, लेकिन इसके बावजूद उनसे बहस की जाती रही। वायरल वीडियो में जिन दो युवकों की पहचान हुई है, उनके नाम नजीर अहमद ख्वाजा और इम्तियाज अहमद बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि किसी तरह की हिंसा की पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से स्थिति को शांत करने के प्रयास किए गए। गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा के कैथल जिले से भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने प्रवासी कश्मीरी व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले की पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है लेकिन यह वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसको लेकर अलग-अलग तरह की बातें भी सामने आ रही है।