Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ब्रह्मांड में सोना बनने का रहस्य खुला चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... अब होर्मुज में बंकर बस्टर बम गिराये पुडुचेरी राजनीति में अचानक बड़े भूचाल का संकेत तीसरा जहाज जग लाड़की भी मुद्रा बंदरगाह पहुंच गया

घर की कलह या खूनी साजिश? 4 बच्चों संग पत्नी गायब, पति ने ससुराल में खुद को फूंका; साली ने खोला बड़ा राज

राजस्थान के अलवर में एक शख्स ने पत्नी के 4 बच्चों सहित लापता होने पर खुद को आग लगा ली. वो भी ससुराल जाकर. आत्मदाह की कोशिश में शख्स 90 प्रतिशत तक झुलस गया है. गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है. उधर साले और साली ने जीजा पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं.

दिल दहला देने वाली ये खौफनाक घटना अलवर सिटी के दिल्ली दरवाजा स्थित गंगा मंदिर के पास घटी. यहीं घायल युवक का ससुराल है. उसने पहले ज्वलनशील पदार्थ खुद पर छिड़का. फिर आग लगा ली. आग लगने के बाद वो बुरी तरह झुलसने लगा. आनन-फानन में उसे पास ही के अस्पताल ले जाया गया. वहां से जयपुल रेफर किया गया है. यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

युवक की पहचान रवि कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र अमरसिंह जाटव निवासी रणजीत नगर हाल निवासी धूणी नाथ की बगीजी थाना बगड़ तिराहा के रूप में हुई. घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है. अखैपुरा थाने के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के दौरान युवक की सास पूरे परिवार के साथ तूलेड़ा अपनी दूसरी बेटी के ससुराल संक्रांति देने के लिए गई हुई थी.

डेढ़ महीने से गायब है रवि की पत्नी

जानकारी के अनुसार, रवि की पत्नी ज्योति करीब डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर कहीं चली गई थी. रिवि ने बगड़ तिराहा थाने में उसकी गुमशुदगी मामला दर्ज कराया था. रवि पेशे से टैम्पो चालक है. उसके चार बच्चे हैं. जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं, उसका सबसे छोटा बेटा 4 साल का है.

साले-साली ने लगाए गंभीर आरोप

ज्योति के भाई मनोज ने आरोप लगाया कि उसका जीजा रवि उसकी बहन ज्योति के साथ आए दिन मारपीट करता था. इससे परेशान होकर वह कहीं चली गई. वो कहां गई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है. उसकी बहन के जाने के बाद रवि के परिवार ने उन्हें फोन कर बहन ज्योति के बारे में पूछा था. उनके मना करने बाद उसका जीजा रवि उनको धमकी देता रहता था कि ज्योति के बारे में बताओ, वरना ससुराल में आकर खुद को आग लगा लूंगा. अब अचानक उसने आकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क आग लगी ली. साली ममता ने बताया कि रवि कुछ दिन पहले भी ससुराल आया था, तब भी उसने मां को आत्मदाह की धमकी दी थी.