Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

काशी वॉलीबॉल चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज: पहले मुकाबले में यूपी ने बिहार को दी शिकस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 72वीं सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज़ उत्तर प्रदेश बनाम बिहार के बीच हुए मैच से हुआ. सीएम योगी और यूपी वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक भी मैच के दौरान मौजूद रहे. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में ये आयोजन 43 साल के बाद हो रहा है. इस चैंपियनशिप से ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी चुने जाएंगे जो इंडिया की तरफ से खेलेंगे.

काशी के सांसद और देश के पीएम की वजह से आज काशी और पूर्वांचल में खेल का माहौल पूरी तरह से बदल गया है. मोदी सरकार के खेलो इंडिया प्रोग्राम का बहुत लाभ मिला है. अब स्पोर्ट्स में तीन गुणा ज्यादा पैसा सरकारें दे रही हैं. यूपी में भी खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं. बीएसए और डीएसपी जैसे पद पर खिलाड़ियों की नियुक्ति हो रही है.

खिलाड़ियों के खेल से हम सभी बहुत प्रभावित

डिप्टी सीएम ने कहा कि वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि खिलाड़ियों के खेल से हम सभी बहुत प्रभावित हैं. हमें यकीन है कि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को कई मेडल दिलाएंगे.

उन्होंने कहा कि पहले मैच में यूपी ने बिहार को तीन सीधे सेटों में 25-18,25-19 और 25-22 से हरा दिया. मैच बिल्कुल कांटे का था लेकिन यूपी ने जबरदस्त खेल दिखाया. सूर्यांश सिंह और मोहम्मद सईद ने यूपी की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित रहे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस आयोजन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा. 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.