Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

हैदराबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस ने रोका तो ऑटो ड्राइवर ने निकाला ‘जिंदा सांप’, डर के मारे भागे लोग

तेलंगाना के हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा एक्स रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ड्रिंक-एंड-ड्राइव चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक ने पुलिस को धमकाने के लिए अचानक जिंदा सांप निकाल लियायह घटना उस समय हुई, जब ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चला रही थी. पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा को रोका गया.

ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. जब पुलिस ने नियमों के तहत ऑटो जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो चालक गुस्से में आ गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा. इसी दौरान ऑटो चालक ने अचानक अपने पास से एक जिंदा सांप निकाल लिया और उसे अपने हाथ में लहराते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा. वह हाथ में सांप लेकर पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा और डराते हुए ऑटो छोड़ने की मांग करने लगा.

इलाके में बन गया दहशत का माहौल

सांप देखते ही चेक पोस्ट पर मौजूद अन्य वाहन चालक और राहगीर डरकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए हालात को संभाला. अतिरिक्त स्टाफ को बुलाया गया और सावधानी से सांप को काबू में कर सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया. इसके बाद आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया गया.

ऑटो चालक के खिलाफ की जा रही कानूनी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने, सरकारी कर्मचारियों को धमकाने और सार्वजनिक स्थान पर डर का माहौल पैदा करने जैसी धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. ड्रिंक-एंड-ड्राइव जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.