Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प... Mosquito Coil Danger: रात भर जलती रही मच्छर भगाने वाली कॉइल, सुबह कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश; आप भ... General MM Naravane: 'चीन से पूछ लीजिए...', विपक्ष के सवालों पर जनरल नरवणे का पलटवार; अपनी विवादित क... भोंदू बाबा से कम नहीं 'दीक्षित बाबा'! ठगी के पैसों से गोवा के कसीनो में उड़ाता था लाखों, रोंगटे खड़े क... Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का नया फॉर्मूला तैयार, कैबिनेट में नहीं होंगे ...

महायुति में ‘सीट शेयरिंग’ का खेल: 200 सीटों पर बनी बात, बाकी 27 पर फडणवीस और शिंदे करेंगे आखिरी फैसला

मुंबई बीएमसी चुनाव के लिए महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, बीएमसी की कुल 227 सीटों में से बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच करीब 200 सीटों पर सहमति बन गई है जबकि 27 सीटों पर मंथन जारी है. एक दो दिन में इसको लेकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

वहीं, अजित पवार की ‘एंट्री’ पर अभी सस्पेंस है. मतलब अजित पवार से अब तक सीट बंटवारे को लेकर फैसला नहीं हुआ है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी उन्हें मुंबई में सीमित (लगभग 10-14) सीटें देने के पक्ष में है, जबकि अजित पवार अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं. मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि 200 सीटों पर बीएमसी में बातचीत फिक्स हो गई है.

उन्होंने कहा कि 27 सीटों पर बातचीत चल रही है. महायुति मजबूत है. बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और यह 30 दिसंबर तक चलेगी. वोटिंग 15 जनवरी 2026 को होगी. मुंबई के बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीट है, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है. पिछली बार भाजपा ने 84 सीट से मेयर बना सकती थी लेकिन 83 सीट वाली शिवसेना को भाजपा ने मौका दिया.

राज-उद्धव के साथ आने से कोई नुकसान नहीं- साटम

वहीं, जमीयत उलेमा हिंद को लेकर अमित साटम ने कहा कि कब तक हम पुरानी बातों को तवज्जो देते रहेंगे. यूबीटी ने दंगा करने वालों को अपनी पार्टी में लिया है. इनके प्रचार फेरी में बम धमाके के आरोपी घूम रहे हैं. यहां मराठी मेयर होगा, जो राज ठाकरे बोल रहे हैं. ये बोलने की बात है. ये राशिद मामू जैसे व्यक्ति को अपने साथ यूबीटी पार्टी में लेते हैं.

साटम ने आगे कहा कि 1993 बम धमाके के आरोपी रहे इकबाल मूसा उर्फ बाबा चव्हान ने यूबीटी का प्रचार किया था. ये किस मुह से बात करेंगे. मराठी जनता हमारे साथ है. गैर मराठी जनता भी साथ है. साटम ने ये भी कहा कि राज और उद्धव के साथ आने से महायुति को कोई नुकसान नहीं होगा. इन्हें पहले ही जनता नकार चुकी है.

150 सीटें जीतने का लक्ष्य

बता दें कि मुंबई बीएमसी चुनावों में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन कर 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा था कि आने वाले बीएमसी चुनाव में हमने 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. बीजेपी और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ रही है. आने वाले समय में मुंबई का मेयर हमारा होगा, मराठी होगा. अगर एनसीपी नवाब मलिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी तो हम एनसीपी के साथ अलायन्स नहीं करेंगे. हम शिवसेना के साथ मैदान में उतरेंगे.