Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sukma Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सुकमा पुलिस का बड़ा एक्शन; शादी का झांसा देने वाल... Durg News: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खाद-बीज संकट और अस्पताल लापरवाही पर कलेक्टर को घेरा Raipur Fire News: रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर तैनात Durg Crime News: दुर्ग में बच्चों के विवाद के बाद दो परिवारों में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में 8 लोग घा... Balod Crime News: बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर जमीन बेचने वाले जालसाज को कि... Kawardha High-Tech Bus Stand: कबीरधाम वासियों का लंबा इंतजार खत्म; अब सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगी य... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून कब पहुंचेगा? केरल में देरी से एंट्री का प्रदेश पर ... Surajpur Crime News: सूरजपुर में शराब पार्टी के दौरान एमपी के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला; हमलावर फ... Mahasamund News: सांकरा थाना आरक्षक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल; विभाग ने किया लाइन अटैच, शुरू हुई ज... Ayush Pandey Selected for India A: छत्तीसगढ़ के रणजी स्टार आयुष पांडेय का भारतीय 'ए' टीम में चयन; श्...

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा पर आरोप लगाया

अरावली को लूटने की साजिश में मोदी सरकार

राष्ट्रीय खबर

जयपुरः राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर अरावली पर्वत श्रृंखला को खनन माफियाओं के हवाले करने का गंभीर आरोप लगाया है। जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि अरावली को नष्ट करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है, वह भारी दबाव में तैयार की गई है और इसमें राजस्थान की जीवन रेखा मानी जाने वाली अरावली की सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अरावली के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे अवैध खनन कॉरिडोर में बदल दिया गया है। उन्होंने विशेष रूप से अलवर के नेताओं को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और संजय शर्मा को राज्य का वन मंत्री बनाना इसी एजेंडे का हिस्सा है। डोटासरा के अनुसार, राजस्थान में मुख्यमंत्री के पास ही खनन और गृह विभाग है, जो इस मिलीभगत को और संदिग्ध बनाता है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा एक तरफ सनातन धर्म के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन दूसरी तरफ अरावली में स्थित सैकड़ों प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक स्थलों के अस्तित्व को खतरे में डाल रही है। उन्होंने परशुराम महादेव, हर्षनाथ, पांडुपोल हनुमान मंदिर और नीलकंठ महादेव जैसे पवित्र स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में खनन की अनुमति देना करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड की तरह अब खनन लीज का उपयोग माफियाओं से चंदा वसूलने के लिए किया जाएगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि वह अरावली के संरक्षण के लिए सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष जारी रखेगी।