Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP vs Rahul Gandhi: 'देश में आने वाला है आर्थिक तूफान...' रायबरेली में गरजे राहुल; बीजेपी ने बताया ... BC Khanduri Passes Away: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए पुष्कर सिंह धामी; पार्थिव शरीर... Bijnor Crime News: बिजनौर में बीजेपी नेता सुरेश भगत पर केस दर्ज; पुलिस के सामने घर में घुसकर पीटा, ग... Karnal Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले करनाल में बवाल; VIP पास को लेकर मारप... Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा! सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जानें मौसम... BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक आज से; केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ... Indore Dog Bite Cases: इंदौर में नसबंदी के दावों के बीच श्वानों का आतंक; 1 साल में 60 हजार से ज्यादा... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल तोड़फोड़ मामले में नया मोड़, छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; ख... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै...

कार्बी आंगलोंग में फिर हिंसक झड़प, हालात बिगड़े, कर्फ्यू लागू

असम के कार्बी आंगलोंग में फिर हिंसा भड़क उठी है. हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं. इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है. हिंसा को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. प्रदर्शनकारियों ने 3 बाइकों को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा की आग अन्य जिलों में भी भड़क सकती है. बता दें कि प्रदर्शनकारी व्यावसायिक चराई आरक्षित (पीजीआर) और ग्राम चराई आरक्षित (वीजीआर) भूमि से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने की मांग कर रहे हैं, जो ज्यादातर बिहार से हैं.

बता दें कि पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में अवैध कब्जाधारियों को चारागाह भूमि से बेदखल करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है. यह आदेश बीते 22 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी है. इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों द्वारा जातीय या सांप्रदायिक तनाव पैदा करने से रोकना और सार्वजनिक जीवन एवं संपत्ति की रक्षा करना है.

जिला मजिस्ट्रेट निरोला फांगचोपी द्वारा जारी आदेश में पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध है. शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों और निजी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. रैलियां, धरना, मशाल जुलूस, पिकेटिंग, सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन, पटाखे फोड़ना, भड़काऊ भाषण, पोस्टर या दीवार लेखन और बिना अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह वर्जित है. पुलिस, अर्धसैनिक बल और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी इस प्रतिबंध से मुक्त हैं. चिकित्सा आपात स्थिति में लोगों को छूट दी गई है. स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय (परीक्षाओं के लिए), सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

प्रदर्शनकारियों की मांग क्या?

बता दें कि हिंसा की यह घटना 22 दिसंबर को उस समय हुई, जब ग्राम चाराई रिजर्व (VGR) और प्रोफेशनल चाराई रिजर्व (PGR) भूमि से अवैध कब्जाधारियों को बेदखल करने की मांग को लेकर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों ने कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (KAAC) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (CEM) तुलीराम रोंगहांग के पैतृक आवास को आग लगा दी. यह घटना डोंगकामुकाम क्षेत्र में खेरोनी के पास हुई.

प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी हुए घायल

प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में तीन प्रदर्शनकारी और कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की गई. एक अन्य घटना में डोंगकामुकाम के निकट एक बस्ती क्षेत्र में कई घरों, एक स्कूल बस को नुकसान पहुंचाया गया. प्रदर्शन की मांग पुरानी है. कार्बी आंग्लांग स्वायत्त परिषद ने फरवरी 2024 में इन भूमियों से अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन गुवाहाटी हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के कारण यह प्रक्रिया रुकी हुई है.