Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मोदी के देर रात फेसबुक लाइव के बाद सक्रिय एनडीए Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा...

शनिवार से पंजाब भर में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया Alert

चंडीगढ़/जालंधर : 20 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जालंधर में 20 से 22 दिसंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुनगरी में घने कोहरे के साथ विजीबिलिटी जीरो हो गई है।

उधर, पंजाब के कई जिलों में 19 और 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही कोहरे का असर भी बना रहेगा, खासकर सुबह और रात के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। 19 दिसंबर को भी राज्य के अधिकांश जिलों में धुंध जारी रहने की आशंका है। तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

20 दिसंबर से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन राज्य के बड़े हिस्से में कोई बड़ी चेतावनी नहीं रहेगी, हालांकि दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं धुंध बनी रह सकती है। 21 और 22 दिसंबर को पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन दिनों राज्य के बड़े हिस्से में कोई चेतावनी नहीं होगी और धुंध की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि धुंध वाले दिनों में सुबह और रात के समय यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें तथा बिना जरूरत के यात्रा से बचें।