Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

सफेदी के चक्कर में कहीं कपड़े न हो जाएं खराब! ब्लीच के इस्तेमाल का सही तरीका और वो 5 गलतियाँ जो कपड़ों को बना देती हैं पुराना

सफेद कपड़े ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं. हल्का कलर होने की वजह से इसमें धूल, मिट्टी और खाने -पीने के दाग आसानी से लग जाते हैं और साफ-साफ दिखाई भी देते हैं. ऐसे में व्हाइट कपड़ों को धोना एक बड़ा चैलेंज बन जाता है. वहीं, अगर ठीक तरीके से इन्हें वॉश न किया जाए तो पीलापन भी आ जाता है. यही वजह है कि , अक्सर महिलाएं सफेद कपड़ों को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं. इससे कपड़े के दाग आसानी से हट जाते हैं, कपड़े में चमक आती है. लेकिन क्या वाकई हर बार ब्लीच का इस्तेमाल सही होता है?

अगर आप भी अपने सफेद कपड़े को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं. तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कि क्या लंबे समय तक और हर बार व्हाइट कपड़ों को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? साथ ही इसके क्या नुकसान और फायदे हैं.

सफेद कपड़ों के लिए ब्लीच का इस्तेमाल

अमूमन लोग सफेद कपड़ों को चमकदार और दाग हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कुछ समय के बाद उन्हीं कपड़ों का रंग फीका पड़ने लगता है, कपड़े के रेशे कमजोर होने लगते हैं, जिससे कपड़े जल्दी फट भी जाते हैं. लेकिन लोग समझ नहीं पाते इसकी वजह क्या है ? लेकिन आपको बता दें कि, इसकी वजह ब्लीच का ज्यादा और गलत तरीके से इस्तेमाल है. चलिए जानते हैं ब्लीच के इस्तेमाल के कुछ नुकसान.

कपड़े के रेशे कमजोर होना- अगर आप भी सफेद कपड़े को धोने के लिए हमेशा ही ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं तो, ये कपड़े के रेशों के लिए अच्छा नहीं है. इससे कपड़े के रेशे कमजोर हो जाते हैं. फाइबर टूटने लगता है, जिससे कपड़ा पतला हो जाता है और जल्दी फटने लगता है.

रंग पीला पड़ना- बहुत ज्यादा मात्रा में और लंबे समय तक ब्लीच का इस्तेमाल कपड़े के पीलेपन का कारण बन सकता है. शुरुआत में तो कपड़ा चमकदार बनता है. लेकिन लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जाए तो कपड़ा पीला पड़ने लगता है.

जलन और एलर्जी का खतरा- ब्लीच से सिर्फ कपड़ों को ही नहीं बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है. अगर कपड़े भी ब्लीच के कुछ कण रह जाएं तो इसे पहनने पर स्किन पर खुजली, रैशेज या जलन जैसी समस्या हो सकती है. खासतौर पर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को.

कपड़ों की उम्र कम हो जाती है- ब्लीच में सोडियम हाइपोक्लोराइड और हाइड्रोडन पेरोक्साइड जैसे एजेंट होते हैं, जो कपड़े को कमजोर बना देते हैं. इसका लंबे समय तक इस्तेमाल कपड़े की उम्र कम करता है, जिससे कपड़े जल्दी पुराने और फटने लगते हैं.

ब्लीच इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें

ब्लीच से कपड़े धोते वक्त लोग आम गलितयां करते हैं, जिनसे बचने की जरूरत है. इससे कपड़े को नुकसान पहुंचता है. चलिए जानते हैं ब्लीच का इस्तेमाल करते समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

  • ब्लीच को सीधे कपड़ों पर डालना
  • जरूरत से ज्यादा ब्लीच का इस्तेमाल
  • रंगीन या प्रिंटेड कपड़ों के साथ धोना
  • कपड़ों को ज्यादा देर तक ब्लीच में भिगोकर रखना
  • डिटर्जेंट और ब्लीच को एक साथ मिलाना