Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

हरियाणा: सड़कों से हटेंगे खतरनाक साबित हो रहे बिजली के पोल, संबंधित विभागों से वसूला जाएगा खर्चा

चंडीगढ़ : धुंध की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने उन सड़कों से बिजली के पोल हटाने की कवायद तेज कर दी है जो लोगों के लिए खतरा बने हुए थे। प्रदेश में ऐसी सड़कों की संख्या काफी अधिक है जहां बिजली के पोल वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं।

खास बात यह है कि पोल को हटाने का सारा खर्चा निगमों द्वारा उन विभागों से वसूला जाएगा जिनके अधिकार क्षेत्र में वह सड़क आती होगी। इनमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.), पी.डब्ल्यू.डी., नगर निगम, मार्कीटिंग बोर्ड और पंचायत शामिल हैं। जिन साइटों जगहों पर पोल को सड़क के बीच से शिफ्ट करना है या बिजली की लाइन की वर्टिकल क्लीयरेंस पक्का करना वहां संबंधित एस.डी.ओ. (ओ.पी.) इसके लिए एक डिपॉजिट एस्टीमेट बनाएगा और उसे सक्षम अथॉरिटी से मंजूर करवाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग को 15 दिनों के अंदर एस्टीमेट की लागत जमा करने के लिए एक नोटिस भेजा जाएगा। अगर संबंधित विभाग समय-सीमा के अंदर रकम जमा नहीं करता है तो 5 लाख रुपए तक की लागत वाले मामले में लागत संबंधित विभाग के बिजली बिल से वसूल की जाएगी।

धुंध की वजह से बढ़ रहा खतराः निगमों के पास ऐसी शिकायतें आ रही थीं जिनमें कुछ जगहों पर बिजली के खंभे मुख्य सड़कों के बीच में लगे हुए हैं। अलग-अलग सरकारी एजेंसियों द्वारा सड़कों को चौड़ा करने या नई सड़कें बनाने के कारण ऐसा हुआ है। ऐसे असुरक्षित खंभों को हटाने का काम आमतौर पर संबंधित एजेंसी निगमों से करवाती है। हालांकि कई जगहों पर संबंधित एजेंसियों ने अभी तक ऐसे असुरक्षित खंभों को नहीं हटवाया है, जिससे लोगों और वाहनों की आवाजाही में रुकावट आ रही है और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। खासकर रात के समय या कोहरे वाले सर्दियों के मौसम में। इसी तरह सड़कों की बार-बार मुरम्मत से बिजली की लाइनों की ऊंचाई भी कम हो गई है, जिससे वह जगह बिजली के हादसों के लिए खतरनाक हो गई है।