Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ... Petrol Diesel Rumor: तेल-गैस की अफवाहों पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया से 1 घंटे में हटेगा आपत्तिजनक पोस... UP Petrol Diesel News: गोरखपुर-प्रयागराज में पेट्रोल खत्म होने की उड़ी अफवाह, पंपों पर उमड़ी भारी भी...

हांसी में स्कूटी की बैटरी फटने के कारण घर में लगी भीषण आग, पति की मौत…पत्नी व बच्चे झुलसे

हांसी: हांसी शहर की मुल्तान कॉलोनी में आज सुबह दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा बैटरी से चलने वाली स्कूटी की बैटरी फटने के कारण हुआ, जिससे घर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुल्तान कॉलोनी निवासी नरेश (उम्र करीब 40 वर्ष) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे वह घर में चार्ज लगी स्कूटी का प्लग निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक बैटरी में तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आग पूरे घर में फैल गई। इस हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका करीब 12 वर्षीय बेटा साहिल, 15 वर्षीय बेटी वंदना और 35 वर्षीय पत्नी ज्योति गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गनीमत यह रही कि घर में रखे दो भरे हुए गैस सिलेंडरों में से एक आग की चपेट में आ गया, लेकिन पड़ोसियों की सूझबूझ से दोनों सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था।वहीं स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और बैटरी विस्फोट के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी।